सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद…..

चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी मुख्य राजमार्ग स्थित मारकुंडी गुरमा चौराहे के समीप रविवार साय सवा पांच के लगभग एक डिजायर मारुति वाहन से एक व्यक्ति उतर कर व्यवसायी दीपक उर्फ पिंटू 35 वर्ष पुत्र शशीपाल निवासी मारकुंडी अवई के दुकान पर जा कर उसे वाहन के समीप ले आया, उसे गाड़ी में बैठकर चोपन की ओर लेकर फरार हो गया।
आस पास के लोग एसी हरकत और खाली दुकान को देखते आस पास के व्यवसायियों में हड़कंप मच गया। इस सम्बंध में व्यवसायी के पिता शशि पाल से जानकारी चाही तो उन्होंने बताया कि हमारे लड़को से किसी का कोई वाद विवाद भी नहीं था और न ही को प्रशासनिक कोई भी विभागीय मामला भी नहीं था।
इसकी जानकारी चोपन पुलिस को अवगत करा जानकारी का प्रयास किया जा रहा। खाली दुकान छोड़कर चले जाने से काफी क्षति भी हुई है।