• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. पॉक्सो और बीएनएस की गंभीर धाराओं में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

JK Gupta by JK Gupta
January 9, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
389
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….


स्थानीय थाना अंतर्गत बीजपुर पुलिस ने शुक्रवार को दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के गंभीर अपराधों में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय के लिए भेज दिया गया।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यह कार्यवाही की गई।अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन और क्षेत्राधिकारी दुद्धी के कुशल निर्देशन में बीजपुर थाना प्रभारी नरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार,पुलिस टीम शुक्रवार की सुबह क्षेत्र में पतारसी और सुरागरसी में मामूर थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त क्षेत्र में देखा गया है।पुलिस टीम ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए मोटकी मुकुट पहाड़ी तिराहा प्राथमिक विद्यालय गांव के धरतीडाड के पास घेराबंदी की और सुबह करीब 08:40 पर अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान दिनेश (22 वर्ष), पुत्र लक्ष्मण, निवासी ग्राम देवरी, थाना म्योरपुर के रूप में हुई है।अभियुक्त के विरुद्ध थाना बीजपुर में गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत था।गिरफ्तारी करने वाली टीम में नरेन्द्र कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कमलाकान्त पाण्डेय उप-निरीक्षक भानू प्रताप सिंह प्रधान आरक्षी व कृष्ण कुमार गुप्ता आरक्षी शामिल रहे।

Previous Post

चूर्क. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज सोनभद्र में हिंडाल्को टीम का औद्योगिक भ्रमण

Next Post

रेणुकूट. बिड़ला कार्बन ने सीएसआर के तहत 180 टीबी मरीजों को वितरित किया पोषाहार

Next Post

रेणुकूट. बिड़ला कार्बन ने सीएसआर के तहत 180 टीबी मरीजों को वितरित किया पोषाहार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • दुनिया के वो 5 रेसलर्स…जिन्होंने डब्ल्यूडब्ल्यूई रिंग में जीते सबसे ज्यादा मैच, 3 पहलवानों के नाम 1800 से ज्यादा जीत का रिकॉर्ड
  • म्योरपुर. रफ्तार का कहर; दो बाइक की टक्कर में पांच युवक घायल, एक जिला अस्पताल रेफर
  • म्योरपुर. बच्चा चोरी के अफवाह में भीड़ ने कार चालक को पीटा, फाड़े कपड़े
  • इंडियन ओपन में राजेश रमेश और विद्या रामराज ने किया कमाल, 400 मीटर रेस में जीता स्वर्ण पदक
  • रेणुकूट. मोक्ष नगरी वाराणसी में ‘मानवता की थाली’ का सम्मान, सेवा कार्यों को मिली राष्ट्रीय पहचान

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.