बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

बीजपुर रेनुकूट मार्ग के नेमना में एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सलमान पुत्र यूसुफ 30 वर्ष निवासी करमघट्टी थाना बभनी एनटीपीसी रिहन्द परियोजना से ड्यूटी करके अपने घर जा रहा कि नेमना में सामने से आ रही एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दिया जिसमें सलमान की बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया।राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय में भर्ती कराया जहाँ प्राथमिक उपचार के पश्चात अन्यत्र के लिए रेफर कर दिया।