• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

घोरावल. कार और ऑटो में हुई टक्कर, 5 घायल

JK Gupta by JK Gupta
January 6, 2026
in सोनभद्र
0
0
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……


घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मरसड़ा गांव में मंगलवार शाम टेंपो और चारपहिया की टक्कर में 5 लोग घायल हो गए। घटना में घायल 3 लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में और 2 लोगों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया।

मंगलवार शाम 5 बजे सवारियों से भरी ऑटो शिवद्वार की तरफ से घोरावल जा रहा था। बेलन नदी के पास मरसड़ा गांव में सामने से आ रहे चारपहिया वाहन से टक्कर के बाद ऑटो पलट गई। हादसे में ऑटो सवार शिवद्वार निवासी वंदना (19) पत्नी अरुण, धर्मशीला विश्वकर्मा (45) पत्नी चुन्नूलाल विश्वकर्मा, महाव गांव निवासी शिवकुमार (38) पुत्र सूर्यबली, लकी (15) पुत्र बचाऊ, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बघोर गांव निवासी सूरज (17) पुत्र दिनेश घायल हो गए।

वंदना, धर्मशीला और शिवकुमार को पुलिस व एंबुलेंस द्वारा घोरावल सीएचसी में भर्ती कराया गया, जबकि लकी और सूरज को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। धर्मशीला के दोनों पैर की हड्डी टूटने के कारण डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उपचार कर रहे डॉक्टर सुनील कुमार ने अन्य सभी मरीजों की हालत खतरे से बाहर बताया।

Previous Post

म्योरपुर. एसडीएम के पहल पर बनमहरी से काटे गए 59 नाम

Next Post

घोरावल. मामूली बात पर बिगड़ी बात, मारपीट में 5 गिरफ्तार

Next Post

घोरावल. मामूली बात पर बिगड़ी बात, मारपीट में 5 गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.