घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी……

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के मुंगेहरी गांव में दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गया। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों से कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।प्रथम पक्ष से मुंगेहरी गांव निवासी लवकुश पुत्र स्वर्गीय ददई, चनरी पत्नी लवकुश, सीता पुत्री कमलेश और द्वितीय पक्ष से रामजीत पुत्र गिरिजा, मुन्ना पुत्र गिरिजा का चालान किया गया।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि दोनों पक्षों से कुल 5 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया गया है।