बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम डोड़हर निवासी एक महिला की तहरीर पर न्यायालय के आदेशानुसार पुलिस ने पति सहित चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला पंजीकृत किया है। मामला वैवाहिक विवाद और धोखाधड़ी से जुड़ा बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा (23 वर्ष)पत्नी सोनू साकेत, निवासी ग्राम डोड़हर ने न्यायालय अपर सिविल जज को प्रार्थना पत्र दिया था ।
वादिनी का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे प्रताड़ित किया जा रहा है।न्यायालय के आदेश पर बीजपुर पुलिस ने सोनू साकेत (पति)निवासी नवजीवन बिहार, सिंगरौली (म.प्र.)संगीता कुशवाहा (दूसरी पत्नी): निवासी नवजीवन बिहार, सिंगरौली (म.प्र.)
सरस्वती देवी सास रामप्रताप कुशवाहा ससुर निवासी चुल्हागेट, विन्ध्यनगर (म.प्र.) पर कार्यवाही कर दी गयी ।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी विवेचना उप-निरीक्षक दुनिया सिंह को सौंपी गई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
