• Home
  • Privacy Policy
Friday, August 14, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Arjun Erigaisi Settles For Bronze: अर्जुन को ब्रॉन्ज, वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने रिकॉर्ड नौवीं बार जीता खिताब

Admin by Admin
December 31, 2025
in खेल
0
Arjun Erigaisi Settles For Bronze: अर्जुन को ब्रॉन्ज, वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने रिकॉर्ड नौवीं बार जीता खिताब
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 31, 2025, 05:44 IST

Arjun Erigaisi Settles For Bronze: मैग्नस कार्लसन ने दोहा में रिकॉर्ड नौवीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब जीता. भारत के 22 साल के अर्जुन एरिगैसी ने कांस्य पदक हासिल किया. उन्होंने विश्वनाथन आनंद के बाद ओपन कैटेगरी में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय बनने का गौरव हासिल किया.

अर्जुन को ब्रॉन्ज, वर्ल्ड नंबर 1 कार्लसन ने रिकॉर्ड नौवीं बार जीता खिताबWorld Blitz Championship: अर्जुन एरिगैसी को कांस्य से संतोष करना पड़ा, वर्ल्ड नंबर 1 मैग्नस कार्लसन ने रिकॉर्ड नौवीं बार जीता खिताब

नई दिल्ली. दुनिया के नंबर 1 शतरंज खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन ने एक बार फिर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया और रिकॉर्ड नौवीं बार वर्ल्ड ब्लिट्ज खिताब अपने नाम किया. उन्होंने दो दिन पहले रैपिड गोल्ड मेडल जीतने के बाद हासिल किया. भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी सेमीफाइनल में बड़ी चूक कर बैठे और वर्ल्ड ब्लिट्ज चैंपियनशिप में कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. मंगलवार को दोहा में हुए मुकाबले में कार्लसन ने युवा उज्बेक जीएम नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ टाइटल मैच में ड्रॉ मानने से इनकार कर दिया. चौथे गेम में अनोखी प्यादे की चाल चलकर 2.5-1.5 से जीत दर्ज की. पहले तीन गेम के बाद दोनों खिलाड़ी 1.5-1.5 की बराबरी पर थे.

नॉर्वे के कार्लसन के लिए यह जीत और भी खास रही क्योंकि क्वालिफाइंग (स्विस राउंड) में उन्हें लगातार हार का सामना करना पड़ा था और सेमीफाइनल में जगह बनाना उनके लिए मुश्किल हो गया था. राउंड 19 में अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ ड्रॉ के बाद कार्लसन (13.5 अंक) और उज्बेक खिलाड़ी (13 अंक) ने मंगलवार को सेमीफाइनल के आखिरी दो स्थान हासिल किए. उनसे आगे भारतीय एरिगैसी (15 अंक) और अमेरिकी जीएम फाबियानो कारुआना (14 अंक) थे. इसके बाद कार्लसन ने कारुआना को 3-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई.

भारतीय से हारने के बाद विश्व चैंपियन मैग्नस कार्लसन की गिरी हुई हरकत

अब्दुसत्तोरोव ने एरिगैसी को सेमीफाइनल में 2.5-0.5 से हराकर भारतीय खिलाड़ी को कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा. इससे पहले रविवार को एरिगैसी ने रैपिड में भी तीसरा स्थान हासिल किया था. दो कांस्य पदक जीतना 22 साल के एरिगैसी के लिए बड़ी उपलब्धि है और वह और मजबूत इरादों के साथ घर लौटेंगे. इस उपलब्धि के साथ एरिगैसी विश्वनाथन आनंद के बाद वर्ल्ड ब्लिट्ज में ‘ओपन कैटेगरी’ में पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं.

एरिगैसी ने कार्लसन और अब्दुसत्तोरोव जैसे दिग्गजों को हराकर 13 गेम में 10 अंक के साथ एकमात्र लीडर बने थे और मंगलवार को बाकी छह राउंड में भी शानदार खेल दिखाया. उन्होंने चार मैच जीते और दो ड्रॉ किए, जिससे 15 अंक के साथ सेमीफाइनल में जगह पक्की की. भारतीय खिलाड़ी का मुकाबला 2021 वर्ल्ड रैपिड चैंपियन अब्दुसत्तोरोव से हुआ, जिन्होंने फ्रेंच खिलाड़ी मैक्सिम वाचियर-लाग्रेव को ‘बेस्ट टाई-ब्रेक’ नियम के आधार पर पांचवें स्थान पर धकेलते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई. दोनों ग्रैंडमास्टर 13-13 अंक पर थे. एरिगैसी शानदार फॉर्म में थे और सोमवार को अब्दुसत्तोरोव को हराने का फायदा भी उनके पास था, ऐसे में उम्मीद थी कि वह पूरी ताकत से खेलेंगे. लेकिन एरिगैसी के लिए हालात बदल गए. वह पहले गेम में सफेद मोहरों के साथ बढ़त को भुना नहीं सके और 47 चालों में हार गए, जिससे 0-1 से पिछड़ गए.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 31, 2025, 05:44 IST

homesports

अर्जुन को ब्रॉन्ज, वर्ल्ड नंबर 1 कार्लसन ने रिकॉर्ड नौवीं बार जीता खिताब



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

बीजपुर. न्यायालय के आदेश पर पति समेत चार के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकी का मुकदमा दर्ज

Next Post

अनपरा नपं के छठवां स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- आशीष मिश्रा

Next Post

अनपरा नपं के छठवां स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- आशीष मिश्रा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • Hi
  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News

Breaking News

Hi

by JK Gupta
August 13, 2026
0

Hi

Read moreDetails

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio