चूर्क/सोनभद्र. @संजय सिंह……

आज सोमवार को जय ज्योति इंटर कॉलेज, चुर्क प्रांगण में 3 दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जेपी कम्पनी के वरिष्ठ महाप्रबंधक प्रशासनिक एवं शिक्षा जे.सी.आई.सी चुर्क सुधीर मिश्रा द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता पान्डेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। मुख्य अतिथि ने क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रारम्भ टॉस कराकर किया। टॉस यमुना हाउस ने जीता तथा सोन हाउस के साथ मैच प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि सुधीर मिश्रा ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा की बच्चों के लिये शिक्षा में पढ़ाई के साथ खेल बहुत जरुरी है।

खेल से शारीरिक तथा मानसिक क्षमता का विस्तार होता है। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य अमिता पान्डेय जी ने आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित रहे।