• Home
  • Privacy Policy
Thursday, June 25, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में IEEE प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ

JK Gupta by JK Gupta
December 29, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
65
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र……..

Sonbhadra । राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में 29 जनवरी को IEEE (Institute of Electrical and Electronics Engineers) द्वारा प्रायोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन “Communication Networks and Computing” का भव्य शुभारंभ किया गया। इस सम्मेलन में देश-विदेश के शिक्षाविद्, शोधकर्ता, वैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी , विशिष्ट अतिथि गण प्रो. मनोज शुक्ला, प्रो. शेखर वर्मा, संस्थान के निदेशक प्रो. जी. एस .तोमर और अन्य गणमान्य अतिथि गण ने माता सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण,दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रोफेसर राजीव त्रिपाठी ने संचार नेटवर्क और कंप्यूटिंग के क्षेत्र में हो रहे नवीन शोध, उभरती तकनीकों और उनके औद्योगिक व सामाजिक उपयोग पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं को वैश्विक स्तर पर अपने विचार साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं।विशिष्ट अतिथि डॉ. मनोज शुक्ला ने कहा कि

इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय मंच युवाओं को नवाचार और अनुसंधान के प्रति प्रोत्साहित करते हैं। संचार तकनीक और कंप्यूटिंग में हो रहे नवीन प्रयोग भविष्य की चुनौतियों का समाधान प्रस्तुत करेंगे। ऐसे आयोजनों से शैक्षणिक संस्थानों की वैश्विक पहचान सुदृढ़ होती है।

डॉ. शेखर वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि
Communication Networks and Computing आज के डिजिटल युग की आधारशिला हैं। इस क्षेत्र में हो रहा शोध न केवल तकनीकी विकास को गति देता है, बल्कि समाज और उद्योग दोनों को नई दिशा प्रदान करता है। IEEE जैसे प्रतिष्ठित संगठन के सहयोग से आयोजित यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों एवं शोधकर्ताओं के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है।”संस्थान के निदेशक प्रो. जी. एस .तोमर ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि यह सम्मेलन छात्रों और शिक्षकों के लिए अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। IEEE के सहयोग से आयोजित यह कार्यक्रम तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ करेगा।

सम्मेलन के को-चेयर डॉ. डी. के. त्रिपाठी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सम्मेलन के दौरान विभिन्न तकनीकी सत्रों, शोध पत्र प्रस्तुतियों और विशेषज्ञ व्याख्यानों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, नेटवर्क सिक्योरिटी, क्लाउड कंप्यूटिंग एवं आधुनिक संचार तकनीकों जैसे विषयों पर चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. राज कुमार पटेल, डॉ. अरुण प्रकाश, डॉ. अरुण सिंह, डॉ. पी. के. वर्मा, डॉ. अभिनव, डॉ. हरिश्चंद्र उपाध्याय, डॉ. अरविंद कुमार तिवारी, डॉ. रवि प्रताप सिंह, डॉ. अनुराग सेवक, डॉ. आशीष रंजन, श्री प्रशांत पांडेय, श्री सिकंदर, श्री राम ईश्वर तथा सुश्री कल्पना सहित अनेक अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. विजय प्रताप सिंह ने सभी अतिथियों, वक्ताओं, आयोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन (Vote of Thanks) प्रस्तुत किया। वहीं संपूर्ण कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. भावना अरोड़ा द्वारा किया गया। उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी डॉ. विकास तिवारी एवं रोहित शुक्ला द्वारा साझा की गई।

Previous Post

डाला. वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Next Post

चूर्क. जय ज्योति इण्टर कालेज में 3 दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

Next Post

चूर्क. जय ज्योति इण्टर कालेज में 3 दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • सोनभद्र. Breaking; स्टेट हाईवे पर हुआ भीषड़ सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Neymar Jr Return Ends: 981 दिन के बाद लौटे नेमार हुए भावुक, पत्नी और बेटी को देख आंखों से छलके आंसू
  • FIFA World Cup 2026, Brazil vs Scotland Highlights : नेमार की 3 साल बाद वापसी, विनीसियस का डबल गोल, ब्राजील ने बनाई नॉट आउट में जगह
  • FIFA World Cup 2026: स्विट्जरलैंड राउंड ऑफ 32 में पहुंचा, हार के बाद भी कनाडा ने नॉट आउट में पहुंच रचा इतिहास
  • Babita Meena Cricketer | झुंझुनूं की बबीता मीणा की सक्सेस स्टोरी

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • सोनभद्र. Breaking; स्टेट हाईवे पर हुआ भीषड़ सड़क हादसा, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
  • Neymar Jr Return Ends: 981 दिन के बाद लौटे नेमार हुए भावुक, पत्नी और बेटी को देख आंखों से छलके आंसू

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.