डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…..

हाथीनाला थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित खाड़पाथर के जंगल में एक लंबी ट्रेलर ट्रक अनियंत्रित होकर बुरी तरह पलट गई थी, दुर्घटना में चालक गंभीर रुप से घायल हो गया और खलासी को हल्की चोटें आई। हाथीनाला व रेणूकोट पुलिस की मदद से इलाज हेतू एम्बुलेंस से हिन्डालको अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह लगभग साढे़ दस बजे एक राहगीर अथर्व कुमार ने पीआरवी पर फोन करके सूचना दी की हाथीनाला थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित खाड़पाथर के जंगल मे एक ट्रेलर ट्रक पटल गई है जिसमें चालक फंसा हुआ है, सूचना मिलते ही मौके पर हाथीनाला पीआरवी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंच गए। चूकि वह घटना स्थल रेणूकोट अन्तर्गत था तो वायरलेस से पिपरी थाना पुलिस को सूचना देकर ट्रक चालक तो निकालने में जूट गए।
हाथीनाला थाना पुलिस और पीआरबी पुलिस की मदद से काफी मशक्कत घंटे बाद ट्रक चालक सुल्तान अंसारी को बाहर निकाला गया जो गंभीर रुप से घायल है, दुर्घटना मे खलासी अंकित पुत्र रमेश निवासी जखनियां गाजीपुर तो हल्की चोटें आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से घायलों को हिन्डालको अस्पताल ले जाया गया।