अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह……

रेनुसागर चौकी क्षेत्र के अनपरा गांव में शुक्रवार शाम को 17 वर्षीय किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार मृतका चांदनी (17) पुत्री मजहर अली,निवासी अनपरा गांव की थी। परिजनों ने बताया कि चांदनी की बड़ी बहन का शादी अगले वर्ष मिर्जापुर निवासी युवक से तय थी।जिसको लेकर घर मे खुशियों का माहौल था। इसी बीच अचानक चांदनी द्वारा यह कदम उठाए जाने से परिजन स्तब्ध रह गए।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।