• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

विंढमगंज. सीता मोड़ चौराहे पर टिप्पर-बाइक की टक्कर, 17 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल

JK Gupta by JK Gupta
December 27, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता….


विंढमगंज थाना क्षेत्र के सलैयाडिह ग्राम पंचायत अंतर्गत सितामोड चौराहे से चंद कदम दूर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 17 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार छात्र रेहान अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार सुबह करीब 11 बजे ग्राम बुटबेढ़वा निवासी सलीम अंसारी के पुत्र रेहान स्कूल जा रहा था, जब झारखंड की ओर से आ रही तेज रफ्तार टिप्पर ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। एमएम

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने फौरन घायल रेहान को नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वहां मौजूद डॉक्टर सत्येंद्र प्रसाद ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन रेहान की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। रेहान के पिता सलीम अंसारी ने बताया कि उनका बेटा रोजाना इसी रास्ते से स्कूल जाता है और आज यह हादसा हो गया।

उन्होंने टिप्पर चालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है।मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी चंद्र शेखर सिंह ने टिप्पर को कब्जे में ले लिया और उसे थाने ले जाया। प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। चालक की पहचान हो रही है और गवाहों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। यह हादसा क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर बढ़ती चिंता का विषय बन गया है।सलैयाडिह और बुटबेढ़वा जैसे ग्रामीण इलाकों में टिप्परों का आवागमन बढ़ गया है, खासकर झारखंड सीमा की ओर। स्थानीय लोग लंबे समय से चौराहों पर स्पीड ब्रेकर और ट्रैफिक साइनबोर्ड लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठा।

ग्रामीणों का कहना है कि खनन कार्यों के कारण भारी वाहनों की संख्या बढ़ी है, जिससे ऐसी दुर्घटनाएं आम हो गई हैं। सोनभद्र जिले में इस साल अब तक दर्जनों सड़क हादसे हो चुके हैं, जिनमें अधिकांश युवा छात्र प्रभावित हुए हैं।परिजनों ने प्रशासन से घायल रेहान का उचित इलाज कराने और चालक के खिलाफ सख्त एक्शन की अपील की है। थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Previous Post

सोनभद्र. दुद्धी के लकड़ा बांध के इंटेकवेल में गिरकर अधेड़ की मौत

Next Post

खेल के दम पर कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी, यहां जानिए स्पोर्ट्स कोटा की पूरी प्रक्रिया

Next Post
खेल के दम पर कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी, यहां जानिए स्पोर्ट्स कोटा की पूरी प्रक्रिया

खेल के दम पर कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी, यहां जानिए स्पोर्ट्स कोटा की पूरी प्रक्रिया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.