@जेo केo/सोनभद्र……

Sonbhadra। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव में लकड़ा बांध के इंटेकवेल में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी हो गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने लकड़ा बांध से निकली नहर की इंटेकवेल में देखा कि एक अधेड़ गिरकर मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृत अधेड़ की पहचान भागीरथी प्रसाद 55 पुत्र स्व जीयूत प्रसाद निवासी धनौरा के रूप में हुई। भागीरथी प्रसाद की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
मृतक भागीरथी प्रसाद मौत के कुछ घंटे पहले अपने फेसबुक अकाउंट से लाइव सीधा प्रसारण कर अपने दोस्त के साथ खास बातचीत शेयर किया था। फेसबुक लाइव में उन्होंने कहा कि मेरा दोस्त मुझसे मिलने जोगीडीह आया है। जन्म और मृत्यु अटल है। सभी को प्रेम से बोलना चाहिए सभी लोग को एक दूसरे के साथ आपस मे मिलजुल कर रहना चाहिए।
इस तरह की चर्चा अक्सर अलग अलग जगहों पर लोगों के बीच बैठकर भी कहा करते थे। मृतक के चार बच्चे दो लड़का दो लड़कियां जिसमें एक बेटा व बिटिया की शादी कर चुके है। बड़ा लड़का बाहर कमाने गया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही घर वापस पहुँच गया।