• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आलू की बोरी के बीच 17 लाख रुपए कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब झारखंड से जा रही थी बिहार

JK Gupta by JK Gupta
December 26, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


__पिपरी पुलिस व एसओजी की बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 2296.80 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, अंतर्राज्यीय शराब तस्कर गिरफ्तार


Sonbhadra । आलू के बोरों के बीच शराब की तस्करी करने का मामला सामने आया है, जहां भारी मात्रा में अवैध शराब सोनभद्र के रास्ते झारखंड होते हुए बिहार ले जाया जा रहा था, पुलिस ने 17 लाख रुपए की अवैध शराब सहित ट्रक को जप्त कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।

मुखबिर की सूचना पर खाड़पाथर–हाथीनाला जंगल मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। जांच करने पर ट्रक में आलू के बोरों के बीच छिपाकर झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही 260 पेटी में कुल 7440 शीशी (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत ₹17 लाख, ट्रक की कीमत लगभग ₹20 लाख तथा 01 अदद एंड्रॉयड मोबाइल व ₹250/- नकद जामा तलाशी से बरामद किया गया। मौके से एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया।

उक्त के संबंध में थाना पिपरी जनपद सोनभद्र पर मु0अ0सं0-254/2025, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) BNS व 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण –
गिरफ्तार अभियुक्त नवजोत सिंह द्वारा पूछताछ में बताया गया कि ट्रक में लदी अवैध अंग्रेजी शराब धीरज सिंह की है, जिसे आलू के बोरों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था ताकि पुलिस से बचा जा सके। धीरज सिंह द्वारा ही उसे रास्ते के निर्देश मोबाइल फोन के माध्यम से दिए जाते थे।
अभियुक्त पूर्व में भी कई बार इसी प्रकार शराब की खेप झारखंड के रास्ते बिहार ले जा चुका है। शराब की सकुशल डिलीवरी पर उसे ₹30,000/- प्रति ट्रिप भुगतान किया जाता था। टोल प्लाजा पर नकद भुगतान किया जाता था तथा गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा था। भुगतान गूगल पे अथवा डीजल पंप पर किया जाता था।

गिरफ्तार अभियुक्त –
नवजोत सिंह पुत्र प्रेम सिंह, निवासी – 297/5 अर्बन स्टेट लेबर कॉलोनी, बटाला, पोस्ट/थाना तहसील – बटाला, जनपद – गुरदासपुर (पंजाब), उम्र – लगभग 35 वर्ष।

वांछित अभियुक्त –
1.वाहन स्वामी, पवन कुमार पुत्र सुभाष चंदेर, निवासी – ग्राम/पोस्ट कंडवाल, तहसील नूरपुर,
जिला – कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)।
2.धीरज सिंह पुत्र अज्ञात, नाम-पता अज्ञात।

बरामदगी का विवरण –

__260 पेटी में 7440 शीशी (2296.80 लीटर) अवैध अंग्रेजी शराब (कीमत ₹17 लाख), एक ट्रक (कीमत लगभग ₹20 लाख), एक एंड्रॉयड मोबाइल, ₹250/- नकद

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, थाना पिपरी
उ0नि0 संजय सिंह, चौकी प्रभारी रेनूकूट
उ0नि0 बृजेश कुमार दूबे, एसओजी टीम
हे0का0 महेश कुमार सरोज, हे0का0 छविराम यादव,
हे0का0 राजेश कुमार पासवान, का0 अजीत कुमार
हे0का0 सतीश सिंह पटेल, आरक्षी प्रेम प्रकाश चौरसिया, एसओजी टीम में शामिल रहे।

Previous Post

बीजपुर. कड़ाके की ठंड में असहायों के बीच कम्बल वितरण

Next Post

सलखन. बीर बाल दिवस के अवसर पर शिक्षक व बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

Next Post

सलखन. बीर बाल दिवस के अवसर पर शिक्षक व बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.