बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….

जरहा न्याय पंचायत जरहा के ग्राम सभा नेमना में शुक्रवार को असहायों में कम्बल वितरण किया गया।
भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी पूजा ने बताया कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राधे श्याम, तारा चंद गुर्जर, ईश्वरी प्रसाद की मौजूदगी में पच्चास असहायों को कंबल वितरण किया गया।जिला पंचायत सदस्य ने उन असहायों के घर जाकर कंबल प्रदान किया जो मौके आ नहीं सके।
बता दे कि इधर हाड़ कपाऊ पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए उन असहायों का सहयोग किया गया जो असमर्थ हैं।ठंड के इस मौसम में कम्बल पाकर उनके चेहरे खिल गए।इस पुनीत कार्य के लिए आगामी जिला पंचायत सदस्य जरहा पूजा का ग्रामीणों ने एक स्वर से सराहना की।

ग्रामीणों ने बताया कि भावी जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी जरहा क्षेत्र के सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है।
बीते दिनों ग्राम पंचायत पिंडारी में गोवर्धन पूजा में हुए कई कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ली ।
इस समय क्षेत्र में इनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की चर्चा जोरो पर है।इसका लाभ ग्रामीणों द्वारा आने वाले पंचायत चुनाव में मिलेगा जो जन चर्चा में जोरो पर है।