@जेo केo/सोनभद्र…….

Sonbhadra । विधानसभा राबर्ट्सगंज 401 मंडल डाला के बूथ संख्या 293 के डाला चढ़ाई पर स्थित पर डीह बाबा मंदिर के पास संतोष कुमार बबलू जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा के नेतृत्व में पुर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती बड़े ही हर्षोल्लास से मनाते हुए दिव्यांग जनों को मिष्ठान खिलाकर उनको बीच कंबल वितरित किया गया।

वहीं जहां कड़ाके के ठंड को मद्देनजर रखते हुए 11 दिव्यांग के साथ गरीब बुजुर्ग महिला व पुरुष को लगभग 30 कंबल वितरित किया गया
इस दौरान सुशील तिवारी, आलोक कुमार, उमा अग्रहरि, मुन्ना, पन्ना सिंह, छोटेलाल, उर्मिला देवी, मीना देवी, आदि लोग उपस्थित रहे।
