ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी….

स्थानीय डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम में 27 दिसंबर शनिवार की सुबह 10 बजे से अंडर 23 वर्ष आयु वर्ग के क्रिकेट खिलाड़ियों के लीग मैच का आयोजन किया गया है।उक्त आशय की जानकारी देते हुए सोनभद्र क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अजीज खां ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार जनपद सोनभद्र क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा यह आयोजन कराया जा रहा है। बताया कि इस क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में जिला एसोसिएशन से पंजीकृत आयु वर्ग अंडर 23 वर्ष तक के सभी क्रिकेट खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।