ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…..

विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में बांग्लादेश में हो रहे हिंदू विरोधी कार्य तथा हिंदुओं के नृशंस हत्या के विरोध में गुरुवार को श्री राम मंदिर प्रांगण से हनुमान मंदिर चौराहे तक हिंदू आक्रोश यात्रा निकाल कर बांग्लादेश सरकार का पुतला दहन किया गया। इस दौरान यात्रा में शामिल सभी लोग बांग्लादेश मुर्दाबाद बांग्लादेश होश में आओ की नारे लगाये गये।
मुख्य वक्ता काशी प्रांत धर्म प्रसार प्रमुख नरसिंह त्रिपाठी ने कहा कि बांग्लादेश में तख्ता पलट होने के पश्चात वहां के अराजक तत्व सरकार की शह पर हिंदू समाज के लोगों को निशाना बनाकर उनका लूटपाट करने के साथ नृशंस हत्या व माता बहनों के साथ दुराचार कर रहे हैं। इसे लेकर पूरे भारतवर्ष में विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।
जिला उपाध्यक्ष कमलेश दुबे ने कहा कि बांग्लादेश में क्रूरता इस कदर बढ़ गई है कि एक निरअपराध दलित युवक को पुलिस कस्टडी से बाहर निकाल कर अराजक तत्वों के सुपुर्द कर दिया गया। जिसे भीड़ ने पीट-पीट कर जान से मार देने के पश्चात उसे नग्न कर चौराहे पर टाँगने के बाद पेट्रोल छीड़क कर आग लगा दिया गया। इसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।
आक्रोश यात्रा में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार से बांग्लादेश में रह रहे हिंदुओं के सुरक्षा हेतु पहल किए जाने की मांग किया है। पुतला दहन में ओबरा विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष सुरेश सिंह, उपाध्यक्ष निशांत सिंह राठौड़, बजरंग दल संयोजक रजत भाटिया, चोपन विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष अजय सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमोद जी, पूर्व प्रखंड संयोजक विश्व हिंदू परिषद आदित्य जयसवाल, राजू पटेल, अनिल सिंह, अमित श्रीवास्तव, अनमोल, श्याम गिरी, ऋषभ, श्याम नारायण गोड़,सूर्या,बबलू निषाद, शुभम कुशवाहा, महिला मंडल से हेमलता, उषा शर्मा, सरिता, ममता आदि शामिल रहे।