बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा…

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा राजमीलान में गुरुवार की सायं दो मोटरसाइकिल का आमने सामने भिड़ंत में दो घायल हो गए वही वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे के बाद सूचना पाकर पहुंची पी आर बी एक सौ बारह धनवंतरी चिकित्सालय रिंहद में भर्ती कराया जहां एक को प्राथमिक उपचार के पश्चात ट्रामा सेंटर वैढन के लिए रेफर कर दिया वही एक का इलाज किया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार नीरज 17वर्ष राजमीलानऔर श्याम सुंदर 39 वर्ष निवासी पिंडारी अनियंत्रित होकर आपस में भीड़ गए जिससे दोनों हादसे में घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को धनवंतरी चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने नीरज रजमीलान की स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया वही श्याम सुंदर का इलाज किया जा रहा हैं।खबर लिखे जाने तक दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी गई है।