• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. सील तोड़ने नोटिस फाड़ने के मामले में तीन दिन बाद भी संचालकों पर दर्ज नही हुआ मुकदमा

JK Gupta by JK Gupta
December 25, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा….


थाना क्षेत्र अंतर्गत एनटीपीसी रिहंद के डोडहर गेट पर संचालित अल्फा डायग्नोस्टिक सेंटर और बाजार में संचालित आरोग्य पैथालॉजी सेंटर पर अनियमितता के आरोप में डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉक्टर कीर्ति आजाद बिंद ने गत मंगलवार जाँच बाद दोनों सेंटर को सील कर शटर पर कारण बताओ नोटिश चस्पा किया था।

लेकिन जाँच टीम के जाते ही दोनों संचालकों ने सेंटर पर लगाए गए सील को तोड़ कर नोटिस फाड़ कर फेंक दिया और बुधवार से पूर्व की भांति दोनों पैथालॉजी सेंटर चालू कर दिया।ग्रामीणों की सूचना पर सीएमओ डॉक्टर पी के राय ने मनबढ़ संचालकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी बीजपुर डॉक्टर राणा रणधीर सिंह को तत्काल मौकाए जाँच कर दोनों संचालको के खिलाफ थाना बीजपुर में केस दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।

तीन दिन का वक्त गुजर जाने के बाद भी किसी के खिलाफ केस दर्ज नही हुआ जिसके कारण स्वास्थ्य महकमा हंसी का पात्र बना हुआ है।डाक्टर राणा रणधीर सिंह का कहना है कि हमने पुलिस को तहरीर दिया है कि दोनों अवैध संचालको पर कार्रवाई करते हुए पैथालॉजी सेंटर को पुलिस बंद कराए।

उधर एसएचओ नरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि तहरीर में मुकदमा पंजीकृत करने के लिए नही बल्कि पुलिस की कार्रवाई के लिए लिखा गया है।एसएचओ ने बताया कि डॉक्टर राणा नोडल अधिकारी पर मामला टाल गए बोले जाँच टीम केस में वादी बने हम क्यों केस दर्ज कराए इसलिए मुकदमा पंजीकृत नही हुआ है।बावजूद हम उन लोगों पर कार्रवाई करेगें।

Previous Post

म्योरपुर. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन के अवसर पर एससी एसटी आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष ने मरीजो को बांटा फल

Next Post

डाला. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही सुखलीन कौर

Next Post

डाला. अटल बिहारी बाजपेयी के जन्म जयंती पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रही सुखलीन कौर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.