बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

एन टी पी सी रिंहद परियोजना परिसर स्थित कल्याण केंद्र के सभागार में गुरुवार को मालवीय मिशन रिंहद नगर द्वारा पंडित मदन मोहन मालवीय जी की जयंती विविध सांस्कृतिक कार्यकर्मों की प्रस्तुति के साथ उत्साह पूर्वक मनाया गया। अतिथियों का स्वागत सम्मान अंगवस्त्र एवं बुके मिशन के महासचिव योगेश त्रिपाठी द्वारा भेंट कर किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मुख्य महा प्रबंधक संजय असाटी सह अतिथियों के साथ प्रज्ञा दीप प्रज्वलन व मालवीय जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरूआत नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा गणेश बंदना से हुआ ।उसके बाद सरस्वती वंदना मां शारदे तुझे आना होगा बीड़ा मधुर बजाना होगा एवं सम्मान में सामूहिक रूप से स्वागत गीत पलक पांवड़े हम बिछाए हुए है पर तालिया गूंज उठी।

इसके पश्चात एक से बढ़कर एक गीत और नृत्य ,नाटक बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ और पर्यावरण प्रदूषण नाटक की बेजोड़ प्रस्तुतियों से मालवीय मिशन की छात्राओं ने समा बाध दी।मालवीय मिशन के महासचिव योगेश त्रिपाठी एवं प्रदीप कुमार उप महा प्रबंधक एच आर ने आदर्श महापुरुष पंडित मदन मोहन मालवीय जी भारत रत्न के आदर्श जीवन के बारे में विस्तृत रूप विचार व्यक्त किए।
मुख्य अतिथि असाटी ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे उच्च विचार वाले आदर्श महापुरुष के व्यक्तित्व और कृतित्व से हम सभी को सीख लेना चाहिए।उन्होंने उनके जीवन के बारे में विस्तृत रूप विचार व्यक्त किया।इस अवसर पर पूर्व में आयोजित निबंध प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया।

कार्य क्रम का सफल संचालन श्रीराम यादव एवं समापन बी एम एस अध्यक्ष राकेश राय ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर किया। इस मौके पर नीलू असाटी ,प्रणय कुमार नायक एम, मनीषा कुलश्रेष्ठ सी एम ओ,एम पी कोरंगा ए जी एम,अंकुर खरे,संजीव खेड़ा,ऋषि कांत संजय कुमार, अनील त्रिपाठी,अनंत मोहन सहित भारी संख्या में अभिभावक मौजूद रहे।