अनपरा/सोनभद्र. @उमेश सिंह…….
__मौके पर डायल 112 पुलिस से की अभद्रता CCTV फुटेज हुआ वायरल

रेनुसागर चौकी क्षेत्र में पति-पत्नी के बीच रोजाना होने वाले विवाद से परेशान एक पड़ोसी ने कानून अपने हाथ में ले लिया।नाराज पड़ोसी ने युवक के हाथ-पैर बांधकर उसकी पिटाई कर दी। इस घटना का CCTV वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है।
मामला अनपरा थाना क्षेत्र स्थित पुराने सिनेमा हॉल के पास का बताया जा रहा है।जानकारी के अनुसार बुधवार रात करीब 10:30 बजे वीरेंद्र और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था। दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट की स्थिति बन गई थी। आरोप है कि पति-पत्नी के बीच यह विवाद लगभग रोज देर रात तक चलता रहता था, जिससे आसपास के लोग परेशान रहते थे।
इसी दौरान पड़ोसी अरुण सिंह अपने घर से बाहर निकला और रोज-रोज के शोर-शराबे तथा नींद में खलल पड़ने को लेकर नाराजगी जताई। आरोप है कि उसने पड़ोसियों से कपड़ा मंगवाकर युवक के हाथ-पैर बांधे और फिर उसको जमीन पर गिराकर लात घुसो से पिटाई कर दी।सूचना पर पहुची डायल 112 पुलिस से भी व्यक्ति ने अभद्रता की घटना का CCTV वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
अनपरा थाना प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर घटना की जांच की जा रही है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।पीड़ित की ओर से कोई शिकायती पत्र में नहीं मिला है।







