सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद….

चोपन थाना परिक्षेत्र के अन्तर्गत सलखन मुख्य राज मार्ग स्थित गौस ऐजेंसी गोदाम के समीप 12 दिसम्बर को मोटरसाइकिल से सड़क दुर्घटना में सुखनंदन पाल 60 वर्ष पुत्र स्व,जयमंगल पाल निवासी मारकुंडी राजस्व गांव अवई जो गम्भीर रुप से घायल हो गये थे ।जिनका इलाज वाराणसी चल रहा था।जो दो दिन पूर्व वाराणसी से घर आने पर शनिवार रात 8 बजे के लगभग हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल इलाज कराने गये थे।जिनका इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।जिसकी जानकारी घर पर परिजनों को होने पर घर में कोहराम मच गया।