विंढमगंज/सोनभद्र. @आनंद गुप्ता……

भारत सरकार की कैग टीम ने रविवार को ग्राम पंचायत महुली में सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का विस्तृत ऑडिट किया। लाभार्थियों से सीधे बातचीत कर टीम ने पीएम आवास योजना, शौचालय निर्माण, मनरेगा, राशन वितरण जैसी कल्याणकारी योजनाओं की पड़ताल की।
मुख्य उद्देश्य यह जांचना था कि पात्र लोगों को लाभ मिल रहा है या नहीं, तथा किसी स्तर पर शोषण तो नहीं हो रहा।असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर संजीव कुमार के नेतृत्व में टीम ने ग्रामीणों से फीडबैक लिया। अभी भी बहुत लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं। मनरेगा के तहत काम मिलने, मजदूरी भुगतान की समयबद्धता, आवास निर्माण की प्रगति और शौचालयों की उपलब्धता पर विशेष जोर दिया गया।
लाभार्थियों ने बताया कि अधिकांश पात्र परिवारों को आवास स्वीकृत हुआ है, लेकिन कुछ मामलों में निर्माण में देरी देखी गई। राशन वितरण समय पर हो रहा है।ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश कुमार और ग्राम प्रधान अरविंद जायसवाल ने टीम को सभी दस्तावेज उपलब्ध कराए। प्रधान जायसवाल ने कहा, “हम पारदर्शिता सुनिश्चित कर रहे हैं। कैग ऑडिट से कमियां सुधारने में मदद मिलेगी।”
संजीव कुमार ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट में सकारात्मक पहलुओं के साथ कमजोरियों को उजागर किया जाएगा, जिससे योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो सके।ग्रामीणों ने ऑडिट का स्वागत किया, उम्मीद जताई कि इससे भ्रष्टाचार रुकेगा और लाभ सीधे पहुंचेगा। टीम ने 50 से अधिक लाभार्थियों से बात की तथा साइट निरीक्षण भी किया। इस मौके पर कोटेदार विरेन्द्र कनौजिया व विनय कुमार