ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी……

अहिंसा सेवा संस्थान संगठन 20 दिसम्बर को संघर्ष दिवस रूप में मनाता है। संघर्ष दिवस के अवसर पर नेता जी सुभाष चौक पर जरूरत मन्दो में कम्बल वितरित करते हुए भारतीय अहिंसा सेवा संस्थान के अध्यक्ष छात्र नेता जन सेवक विजय शंकर यादव ने कहा कि 20 दिसम्बर 2004 का दिन मैं कभी नही भूल सकता जब मैं छात्रों के मौलिक अधिकारों की आवाज उठाते हुए 9दिन के अनवरत भुखहड़ताल के बाद अपने जीवन को भी दांव पर लगा दिया।
सोनभद्र अत्यंत पिछड़ा जिला राजनीति शिक्षा विकास के क्षेत्र में है। सोनभद्र में आज भी बहुत से क्षेत्रो में युवा हाई स्कुल कि पढ़ाई पूरी नही कर पाते। समय 2004 जब छात्रों के मौलिक अधिकारों कि आवाज उठाते हुए 9 दिंन के भूख हड़ताल पर रहते हुए आत्मदाह जैसे आंदोलन से गुजरा। ओबरा पीजी कॉलेज में पूरे सोनभद्र जनपद से छात्र पढ़ने को आते थे।
2004 में सोनभद्र जनपद में स्नातक कालेजो कि संख्या न के बराबर थी। पीजी कॉलेज ओबरा सोनभद्र छात्रों का सबसे पसंदीदा कॉलेज हुआ करता था।आदिवासी अंचलों के छात्र युवा अधिक से अधिक स्नातक कि डिग्री ले सके, हम पूरे छात्र समुदाय के आंदोलन का नेतृत्व करते हुए छात्रों के मौलिक अधिकारों कि आवाज को उठाते हुए अपने जीवन तक को दांव पर लगा दिया, 20 दिसम्बर 2004 सोनभद्र में शिक्षा के वास्तविक कमजोर स्थिति को दर्शाता हुआ मेरा यह आंदोलन देश प्रदेश के सरकारो ध्यान सोनभद्र के मौजूदा शिक्षा के स्थिति के तरफ खिंचा।
ईश्वर ने मुझे एक नया जीवन दिया वो जीवन हमने ईमानदारी पूर्वक जनसेवा को समर्पित कर निरन्तर जन आंदोलन व जन सेवा के क्षेत्र में अपने संगठन के माध्यम से जनता सेवा में लगा रहता हूं। निरन्तर मतदाता जागरूकता अभियान के माध्यम देश प्रदेश में जनता को जगाता रहता हूं इसके लिए संगठन ने प्रचार वाहन भी सेवा क्षेत्र में लगा रखा है जिससे संगठन के कार्यकर्ता निरन्तर मतदाता जागरूकता अभियान को चलाते रहते है।
बे रोजगारी आयोग की मांग को लेकर संगठन सरकार को निरन्तर देश के युवाओ की समस्या से अवगत करा रहा है। डॉक्टर की पढ़ाई निःशुल्क व सस्ती हो। GST रजिस्ट्रेशन के आधार पर सरकारी व प्राइवेट संस्थानों में युवाओ को20 लाख तक के कार्य करने की अनुमति मिले इत्यादि जन प्रमुख्य मांगो को लेकर अभियान रत है।
2004 से ही संगठन सँघर्ष दिवस मानता आ रहा है।उसी क्रम में पिछले कई वर्षों से निरन्तर जरूरतमन्दो कम्बल वितरण कर इस कड़ाके की ठण्ड में आम जनो की सेवा करता है सन्गठन यह कार्यक्रम एक माह तक आवश्कतानुसार चलाया जाता रहा है जो जनता सेवा में ठण्ड को देखते हुए जारी रहेगा। संगठन ने सेवा क्षेत्र में कार्य करते हुए मतदाता जागरूकता प्रचार वाहन से नगर व ग्रामीण अंचलों का दौरा कर जरूरत मन्दो में कम्बल वितरित करेगा। आम जनो की समस्याओं को सुनेगा। उसको सरकार तक पहुचायेगा। कम्बल वितरण नेता जी सुभाष चौक पर किया गया
मौक़े पर समाज सेवी जयशंकर भारद्वाज, राजू जायसवाल, पूर्व पुस्तकालय मंत्री आकाश जायसवाल, समाज सेवी वीरेंद्र शर्मा, अफजाल अहमद, अजय यादव, कमल वर्मा, अंतु कुमार, अमर नाथ, सुरेन्द्र भारती, छोटू चौधरी इत्यादि संगठन के युवा व समाजसेवी उपस्थित रहे।
