घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…….

घोरावल क्षेत्र के अहरौरा गांव में शनिवार को दो दिवसीय अंतर्राज्यीय वालीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष सोहन लाल श्रीमाली और विशिष्ट अतिथि विश्व हिन्दू परिषद पूर्वी उत्तर प्रदेश लखनऊ क्षेत्र सत्संग प्रमुख दिवाकर त्रिपाठी व बर्दिया ग्राम प्रधान शिव कुमार ने फीटा काटकर उद्घाटन का समारोह किया गया। उद्घाटन मैच गुरेठ बनाम राजीन के बीच खेला गया ।
जिसमें दो सेट में खेलकर गुरेठ की टीम विजई रही। मुख्य अतिथि सोहन श्रीमाली ने कहां कि यहां के खिलाड़ी ऐसे ही खेल खेलते हुए जिला,प्रदेश, और नेशनल का खेल खेलें और नाम रोशन करें।प्रधानमंत्री का खेलों इंडिया का भी कार्यक्रम हर जगह होता। विशिष्ट अतिथि दिवाकर त्रिपाठी ने कहां कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ शरीर का विकास होता है और आप सभी लोग ऐसे ही वालीबॉल प्रतियोगिता क्षेत्र में करवाते रहे।

कमेटी के तरफ से मुख्य अतिथि को बाबा शिवद्वार भोलेनाथ का चित्र दिया गया। इस अवसर पर बजरंग वालीबॉल क्लब अहरौरा के अध्यक्ष पंकज शास्त्री,सचिव दीपक शर्मा, संरक्षक हीरामन, उपाध्यक्ष विजय यादव, महामंत्री अरविंद भारती, क्रीड़ा प्रमुख हनुमान, अपने क्षेत्र में वालीबॉल का अलख जगाने वाले युवा समाजसेवी श्रीपति त्रिपाठी, युवा समाजसेवी प्रवीण त्रिपाठी, सुनील चौबे, डायरेक्टर संतोष, मुर्शीद जमाल, संतोष पांडेय,सूरज पांडेय, अरुण शर्मा, रामौतार सिंह, आजाद, जीतेंद्र भारती, आलोक, आशीष सिंह, दीपक कोल,अंशुराज, मुकेश,छोटू अग्रहरि, परमेश्वर,बबुदर, बृजेश इत्यादि मौजूद रहे।