घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…….

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्थापना शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में घोरावल नगर स्थित धर्मशाला परिसर में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया है ।इस संबंध में शुक्रवार की शाम कृष्ण कुमार किसानू के आवास पर राष्ट्रीय स्वयं संघ एवं विश्व हिंदू परिषद की बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 30 दिसंबर को घोरावल धर्मशाला परिसर में हिंदू सम्मेलन आयोजित करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने पर विचार किया गया। बैठक में हिंदू संत द्वारा मार्गदर्शन एवं हिंदुओं को संगठित होने पर बल दिया गया।
उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर संघ चालक रमेश शर्मा,नंदलाल विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री, रमेश पांडे, हिमांशु कुमार राकेश कुमार पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष, सीमा गुप्ता बीजेपी घोरावल मंडल अध्यक्ष, राजीव कुमार विभाग संयोजक, जयप्रकाश सेठ, कौशल साहू, कृष्ण कुमार किसनू, दयाशंकर गुप्ता, विपिन बिहारी, चंदन चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।