• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

डाला. अलाव का इंतजाम नहीं होने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

JK Gupta by JK Gupta
December 20, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…….


क्षेत्र में पड़ रही प्रचंड ठंड से परेशान ग्रामीणों ने अलाव जलाए जाने की व्यवस्था कराए जाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर जिला प्रशासन से समस्या समाधान करने की गुहार लगाई है ।
चोपन विकास खंड अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत क्षेत्र के तेलगुड़वा चौराहे पर अलाव जलाए जाने की मांग को लेकर माह भर में ग्रामीणों द्वारा शनिवार को दूसरी बार प्रदर्शन किया गया।

ग्रामीण इलाकों में इस कड़ाके की ठंड से बचाव के लिए अभी तक अलाव की व्यवस्था ग्राम पंचायत स्तर व जिला प्रशासन द्वारा नहीं कराया गया जो चिंताजनक है। अलाव जलाए जाने की मांग कर रहे लोगों ने कहा कि वाराणसी –शक्तिनगर व रांची –रीवा हाईवे को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पर स्थित तेलगुड़वा व हाथीनाला चौराहे से बस व आटो आदि वाहनों से यात्रा करने वाले प्रतिदिन सैकड़ों यात्रियों की आवाजाही होती है इसके बावजूद उक्त स्थलों पर अभी तक अलाव की व्यवस्था नहीं कराई गई है ।

ग्रामीण क्षेत्र के कोटा गांव के तेलगुड़वा चौराहे सहित ग्राम पंचायत बेलहत्थी, हाथवानी डाला पीपर ,गरदरवा के गांव के चट्टी चौराहे आदि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से राहगीर और स्थानीय लोग ठिठुर रहे हैं। मजबूर होकर लोग टायर, रद्दी कागज और कूड़ा आदि जलाकर खुद ही तापने को विवश हैं। दिहाड़ी मजदूर, आटो चालक और दैनिक कामकाज के लिए निकलने वाले लोग सबसे अधिक प्रभावित हैं।

रहवासीयों समेत राहगीरों ने तेलगुड़वा चौराहे पर प्रदर्शन कर इस समस्या की ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराया है। स्थानीयों ने बताया कि कोटा बाजार, परासपानी, गुरमुरा, हाथीनाला तिराहा और तेलगुड़वा बस स्टैंड जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में प्रतिदिन हजारों लोग आवाजाही करते हैं। अलाव की कोई व्यवस्था न होने से भारी ठंड का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर क्षेत्रीय लेखपाल से अलाव की मांग को लेकर गुहार लगाई गई थी ।

लेकिन सप्ताह बितने को है अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया अगर जल्द से जल्द अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी । हम लोग द्वारा मांग को लेकर क्षेत्रीय लेखपाल व संबंधित लोगों को सूचित किया जा चुका है लेकिन क्षेत्र के सार्वजनिक स्थानों पर अभी भी अलाव की व्यवस्था नहीं किया गया जिसके कारण हम लोग बहुत परेशानियां झेल रहे हैं ।

इस दौरान सुनिल कुमार,मदन, आर डी पासवान , राजेश कुमार ,मोनू जयसवाल, राजू पासवान, टिंकू जयसवाल, राकेश जयसवाल, नान्हक यादव, छोटे लाल ,आकाश जयसवाल आदि शामिल रहे।

Previous Post

घोरावल. 30 दिसंबर को हिंदू सम्मेलन का आयोजन

Next Post

फ्लाइट के अंदर सिगरेट फूंक रहा था पाकिस्तानी टीम का मैनेजर, हुई तत्काल कार्रवाई, विमान से उतारा गया

Next Post
फ्लाइट के अंदर सिगरेट फूंक रहा था पाकिस्तानी टीम का मैनेजर, हुई तत्काल कार्रवाई, विमान से उतारा गया

फ्लाइट के अंदर सिगरेट फूंक रहा था पाकिस्तानी टीम का मैनेजर, हुई तत्काल कार्रवाई, विमान से उतारा गया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.