• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. भारत के लिए सोनभद्र के लाल  रवि सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, 10 देशों के बीच लहराया तिरंगा

JK Gupta by JK Gupta
December 20, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा…..


— 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का किया प्रदर्शन


रेणुकूट नगर और जिला सोनभद्र के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि हिण्डालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट के ब्वायलर को-जनरेशन विभाग में कार्यरत रवि सिंह पुत्र महामाया प्रसाद सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत के लिए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) जीतकर देश प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने 15वीं इंटरनेशनल ओपन फ्रेंडशिप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 18 से 20 दिसंबर 2025 तक नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल कवरड हॉल, काठमांडू (नेपाल) में आयोजित हुई। इस अंतरराष्ट्रीय चैंपियनशिप में नेपाल, संयुक्त राज्य अमेरिका (USA), भारत, बांग्लादेश, दक्षिण कोरिया, मालदीव, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात (UAE), मलेशिया और थाईलैंड सहित कुल 10 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया प्रतियोगिता में लगभग 1500 से अधिक खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच रवि सिंह ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन और मेहनत का परिचय देते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें नेपाल सरकार के माननीय युवा एवं खेल मंत्रालय के मंत्री द्वारा स्वयं पदक पहनाकर सम्मानित किया गया और बधाई दी गई, जो उनके लिए और भारत के लिए विशेष सम्मान की बात है।

रवि सिंह की इस ऐतिहासिक उपलब्धि से हिण्डालको परिवार, रेणुकूट नगर और पूरे सोनभद्र जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। सहकर्मियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय नागरिकों ने उन्हें बधाइयाँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपनी सफलता का श्रेय रवि सिंह ने अपने माता-पिता, गुरुजनों और अपनी निरंतर मेहनत व अनुशासन को दिया।

उन्होंने कहा कि यह पदक न केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान है, बल्कि उनके शहर रेणुकूट, हिण्डालको कंपनी, उत्तर प्रदेश और भारत देश की उपलब्धि है। रवि सिंह की यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम और समर्पण से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत का परचम लहराया जा सकता है।

Previous Post

चूर्क. जय ज्योति इण्टर कालेज में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन

Next Post

घोरावल. दो दिवसीय अंतरराज्जीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Next Post

घोरावल. दो दिवसीय अंतरराज्जीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी
  • ओबरा. भगवान शिव और सती का प्रसंग सुन भाव विभोर हुए श्रद्धालु
  • बीजपुर. बाईक सवार दो युवक गिरकर घायल, रक्त रंजित घायलों को पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.