चूर्क/सोनभद्र. @संजय सिंह……

जय ज्योति इंटर कालेज चुर्क में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जहां मुख्य अतिथि वरिष्ठ महाप्रबंधक सुधीर मिश्रा का स्वागत जय ज्योति इण्टर कालेज की प्रधानाचार्या अमीता पाण्डेय द्वारा फुलो की बुके देकर किया गया उसके बाद प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ महाप्रबंधक सुधीर मिश्रा द्वारा फीता काट कर किया गया इस मौके पर वरिष्ठ महाप्रबंधक सुधीर मिश्रा ने विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन कर छात्र-छात्राओं से माडल के बारे में जानकारी ली।
प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं के उत्साह व ज्ञान को स्पष्ट रूप से देखा गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट हैबर बोर्ड, प्रोजेक्टर रोबोट, सेंसर कार, जैव विविधता, रक्त संचार, सल्फर डाई आक्साइड, वेंजिन संरचना थर्मल पावर प्लांट,सौर ऊर्जा प्रोजेक्ट तथा अमोनिया गैस का निर्माण के माध्यम से मांडल बनाकर अपनी बुद्धिमता का प्रदर्शन किया प्रधानाचार्या अमीता पाण्डेय ने कहा कि वैज्ञानिक युग में प्रोजेक्ट का बड़ा महत्व है। प्रोजेक्ट व्यक्ति के अंदर रचनात्मक चिंतन, सकारात्मक निर्णय, शक्ति तत्परता का विकास करते हैं।

बच्चों ने वायु प्रदूषण, एल्कोहल, इलेक्ट्रिकट वेल, पवन चक्की, रक्त दाब, मापी यंत्र, भौतिक अवस्था में परिवर्तन, रक्त संचरण, इलेक्ट्रिक लैंप, क्वीज बोर्ड, थर्मल पावर प्लांट द्वारा विद्युत उत्पादन, सीमेंट प्लांट से संबंधित प्रोजेक्ट लगाए शिक्षकों व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के प्रदर्शन को सराहा गया। प्रेसीडेंट ने बच्चों से बनाए गए माडलों के बारे में जानकारी ली और उन लोगों का उत्साह वर्धन किया।
इस मौके पर प्रधानाचार्य अमिता पांडेय, अजय पाठक, राजेश पांडेय, मनोज मिश्रा, जितेन्द्र कुमार, राजेश गुप्ता,डी एन यादव,जे पी सिंह सोम्या सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, अनुराग मिश्रा, आनन्द सागर देव पाण्डेय, मुन्नू लाल,श्वेता त्रिपाठी,छविला तिवारी, महीमा राय, राकेश रोशन, अनुपमा, गौरव त्रिपाठी मौजूद थे।