• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 6, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सलखन. गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग पर घटिया निर्माण, लोक निर्माण विभाग पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप

JK Gupta by JK Gupta
December 20, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद……


__डीएम-एसपी समेत जिले के आला हुक्मरानों के कदमों तले धंसती व बिखरती सड़क की कहानी


__जिम्मेदार अधिकारी मूंदे बैठे हैं आंखें न कोई निगरानी, न कोई सख्ती, मानो सब कुछ तय हो पहले से


गुरमा जिला जेल का मुख्य मार्ग—जहां से जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, न्यायाधीश समेत जनपद के तमाम आला हुक्मरान रोज़ाना गुजरते हैं—आज खुद अपने हाल पर रोता नजर आ रहा है। लोक निर्माण विभाग द्वारा कराए जा रहे सड़क निर्माण कार्य ने गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही—तीनों की पोल खोलकर रख दी है। सड़क बनते-बनते ही उखड़ने लगी है, जिससे यह सवाल उठने लगा है कि आखिर यह निर्माण है या खुलेआम जनता के पैसों की लूट?

स्थानीय लोगों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है। मिट्टी युक्त पौन इंच गिट्टी का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है।नियमानुसार आवश्यक तारकोल (बिटुमिन) का छिड़काव किए बिना ही भुनी गिट्टी बिछाकर रोलर चला दिया जा रहा है। गड्ढों की मरम्मत के नाम पर सिर्फ पौन इंच गिट्टी डालकर ऊपर से तारकोलिंग गिट्टी फैला दी जा रही है—मानो कागज़ों में सड़क चमकानी हो, जमीन पर नहीं।

लोगों का कहना है कि ऐसी सड़क पहली ही तेज बारिश में बिखरकर बह जाएगी। ऊपर से ओवरलोड वाहनों की आवाजाही इस सड़क को जल्द ही धंसने पर मजबूर कर देगी। चौंकाने वाली बात यह है कि निर्माण कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ और कई स्थानों पर सड़क उखड़नी शुरू हो चुकी है, जिससे घटिया गुणवत्ता की सच्चाई सामने आ गई है।

आरोप है कि यह सब ठेकेदार और लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत से हो रहा है। लाखो की लागत से बन रही सड़क में जमकर लूट-खसोट की जा रही है, जबकि विभागीय अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं।न कोई निगरानी,न कोई सख्ती—मानो सब कुछ पहले से तय हो।

सवाल यह भी है कि जब अधिकारियों के रोज़ाना आवागमन वाले मार्ग पर इतनी बड़ी अनियमितताएं की जा रही हैं, तो दूर-दराज़ के निर्माणाधीन मार्गों का हाल क्या होगा?स्थानीय नागरिकों में आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यह सड़क नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार की जीती-जागती मिसाल है। जनपद के आला अधिकारियों की निगाह इस ओर न जाना भी संदेह पैदा करता है। क्या जिम्मेदारों को सब कुछ दिख नहीं रहा, या फिर सब कुछ दिखते हुए भी अनदेखा किया जा रहा है?

अब सवाल यह है कि लोक निर्माण विभाग इस पर क्या जवाब देता है। क्या दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर यह सड़क भी अन्य सड़कों की तरह कुछ ही महीनों में गड्ढों में तब्दील होकर भ्रष्टाचार की कहानी बयां करती रहेगी? जनता जवाब चाहती है, और जिम्मेदारों की चुप्पी खुद बहुत कुछ कह रही है।

Previous Post

तीरंदाजी में दिखा बिहारी खिलाड़ियों का दबदबा, NTPC सीनियर कंपटीशन में जीता कांस्य पदक – Bihar News

Next Post

14 साल की उम्र में इतिहास रच रही मजदूर की बेटी, जूही ने कराटे में 70 से अधिक पदक किए अपने नाम

Next Post
14 साल की उम्र में इतिहास रच रही मजदूर की बेटी, जूही ने कराटे में 70 से अधिक पदक किए अपने नाम

14 साल की उम्र में इतिहास रच रही मजदूर की बेटी, जूही ने कराटे में 70 से अधिक पदक किए अपने नाम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • 9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी
  • सोनभद्र. 1.41 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन, निर्माण को मिली मंजूरी
  • बीजपुर. हेड गर्ल का चुनाव दीपांजली पाण्डेय और हेड ब्वाय का चुनाव आयुष जायसवाल ने जीत दर्ज़ की
  • बीजपुर. गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त की संपत्ति कुर्क, बीजपुर पुलिस ने ट्रक किया जब्त
  • डाला. भुगतान में देरी को लेकर प्रधानों की बैठक, आगामी 7 तारीख को डीएम से करेंगे मुलाकात

Breaking News

9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी

9 साल की उम्र में ताइक्वांडो का ऐसा जुनून, स्टेट लेवल पर जीता गोल्ड मेडल, सुल्तानपुर की आयशा की प्रेरक कहानी
by Admin
August 6, 2026
0

Last Updated:August 06, 2026, 17:28 ISTsultanpur News: सुल्तानपुर की 9 वर्षीय खिलाड़ी अयात शाह ताइक्वांडो में अब तक गोल्ड मेडल...

Read moreDetails

सोनभद्र. 1.41 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन, निर्माण को मिली मंजूरी

by JK Gupta
August 6, 2026
0

@जे0 के0...... -- ग्राम पंचायत अरंगी में बनेगा पंचायत उत्सव भवन Sonbhadra। जनपद की ग्राम पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं के...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio