मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन…

अधिवक्ता परिषद काशी प्रांत की सोनभद्र जिला इकाई की ओर से शनिवार को वरिष्ठ अधिवक्ता सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन, भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और वंदेमातरम गान के साथ हुआ। इस दौरान जनपद न्यायालय के पांच वरिष्ठ अधिवक्ताओं को माल्यार्पण कर अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में चेयरमैन एल्डर्स कमेटी कृपा नारायण मिश्रा ने कहा कि अधिवक्ताओं का दायित्व भारतीय संविधान की मूल भावना की रक्षा करना है। संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के आदर्शों को सुरक्षित रखना अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।सम्मानित होने वालों में भोला सिंह एडवोकेट, राजस्व के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व चेयरमैन एल्डर्स कमेटी मुरलीधर शुक्ल, दीवानी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं चेयरमैन एल्डर्स कमेटी कृपा नारायण मिश्रा, फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सोनभद्र बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष बच्चू सिंह तथा फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पूर्व अध्यक्ष मार्तण्ड प्रसाद मिश्रा शामिल रहे।

इस अवसर पर कपूर चंद पाण्डेय और पुष्पराज पाण्डेय को अधिवक्ता परिषद सोनभद्र इकाई का आजीवन सदस्य बनाए जाने पर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजीव कुमार सिंह ने की तथा संचालन महामंत्री विनोद कुमार शुक्ल एडवोकेट ने किया।

कार्यक्रम में अरुण प्रताप सिंह, अमरेश चंद्र पाण्डेय, पवन कुमार मिश्र, शशांक शेखर कात्यायन, उमेश कुमार मिश्र, कृष्ण प्रताप सिंह, संजय सिंह, संजीव शुक्ला, शरद गुप्ता, अतुल कुमार कनौजिया, प्रीति पाठक, शालिनी चतुर्वेदी, शैलेंद्र केशरी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
