Last Updated:
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना लंबे समय बाद फिल्म ‘विश्वगुरु’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रहे हैं. फिल्मों से दूरी बनाने और कम काम करने पर चुप्पी तोड़ते हुए उन्होंने साफ कहा कि वह काम की तलाश में भटकते नहीं हैं, बल्कि जब कोई अच्छा रोल मिलता है, तभी हां कहते हैं. मुकेश खन्ना के मुताबिक ‘विश्वगुरु’ की दिलचस्प कहानी और इसके पीछे छिपे बड़े संदेश ने उनका दिल जीत लिया, जिसके बाद उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए हां कहा.
कमबैक के लिए तैयार हैं मुकेश खन्ना. (फोटो साभार: Instagram@iammukeshkhanna)
नई दिल्ली. पॉपुलर सीरियल ‘शक्तिमान’ फेम दिग्गज एक्टर मुकेश खन्ना बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी करने जा रहे हैं. अपनी आने वाली फिल्म ‘विश्वगुरु’ को लेकर वह बेहद उत्साहित हैं और उनका कहना है कि उन्हें फिल्म की कहानी अच्छी लगी और यही वजह है कि मूवी के लिए अपनी हामी भरी. पिछले कुछ सालों से सिल्वर स्क्रीन से दूरी बनाए रखने वाले मुकेश खन्ना ने माना कि जब इस प्रोजेक्ट का विषय उनके पास आया, तो वह खुद को इससे जुड़ने से रोक नहीं पाए.
एएनआई के साथ बातचीत में मुकेश खन्ना ने इस बात का भी खुलासा किया कि आखिर वह आजकल फिल्मों में कम क्यों दिखाई देते हैं. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि वह अब काम की तलाश में भाग-दौड़ नहीं करते और न ही रोल पाने के पीछे भागते हैं. फिल्म ‘विश्वगुरु’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया कि इसमें एक नहीं, बल्कि कई दिलचस्प कहानियों का ताना-बाना बुना गया है, जो दर्शकों को बांधकर रखेगा. मुकेश खन्ना ने याद करते हुए कहा कि बड़े पर्दे पर बड़े पैमाने पर रिलीज होने वाली उनकी आखिरी फिल्म देव आनंद की ‘सेंसर’ थी और इतने लंबे वक्त बाद ‘विश्वगुरु’ का हिस्सा बनना उनके लिए बड़ा अच्छा अनुभव रहा.
View this post on Instagram
