• Home
  • Privacy Policy
Thursday, August 13, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

14 साल की उम्र में इतिहास रच रही मजदूर की बेटी, जूही ने कराटे में 70 से अधिक पदक किए अपने नाम

Admin by Admin
December 20, 2025
in खेल
0
14 साल की उम्र में इतिहास रच रही मजदूर की बेटी, जूही ने कराटे में 70 से अधिक पदक किए अपने नाम
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 20, 2025, 15:41 IST

जूही अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी है और इन प्रतियोगिताओं में 70 से अधिक पदक अपने नाम कर चुकी है. जूही के पिता एक मजदूर हैं. मूल रूप से जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र के सिमुलतला के रहने वाले मंटू प्रजापति की बेटी है. 

जमुई. महज 14 साल की उम्र में कोई क्या कुछ कर सकता है. इस उम्र में बच्चे खेलने-कूदने में व्यस्त रहते हैं. अपने स्कूल की पढ़ाई में ध्यान लगाते हैं और समय बचता है तो कुछ अच्छा और नया सीखने की कोशिश करते हैं. लेकिन जमुई में एक 14 साल की लड़की ऐसी भी है, जो अपनी उम्र से इतनी आगे निकल चुकी है कि उसको पकड़ पाना अब धीरे-धीरे लोगों के लिए मुश्किल होता जा रहा है.

दरअसल, जमुई जिले के सिमुलतला की रहने वाली जूही प्रजापति ने मात्र 14 साल की उम्र में ऐसा कमाल कर दिखाया है कि उसके आसपास पहुंचने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता है. इस उम्र में इसने 70 से अधिक पदक अपने नाम कर लिए हैं. कराटे की प्रतियोगिता में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग प्रतियोगिता में जूही ने कई सारे पदक जीत कर सबको हैरान कर दिया है.

राजस्थान में फिर से जीत लिया पदक
जूही प्रजापति ने एक बार फिर से अपना प्रदर्शन जारी रखते हुए राजस्थान के जयपुर में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में एक बार फिर से डबल पदक अपने नाम हासिल किया है. राजस्थान के जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में जूही ने एक नहीं बल्कि दो खेलों में पदक अपने नाम किया है. जूही ने कराटे में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है, तो पहली बार उसने इस बार एथलेटिक्स में भी हिस्सा लिया था और 400 मीटर की दौड़ में रजत पदक जीतकर सबको हैरान कर दिया. बताते चलें कि जूही इसके अलावा कुमेते की भी खिलाड़ी है और कुमेते में भी लगातार कई अलग-अलग प्रतियोगिताओं में पदक जीत चुकी है.

70 से अधिक पदक हासिल कर चुकी है जूही
बताते चलें कि जूही अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुकी हैं और इन प्रतियोगिताओं में 70 से अधिक पदक अपने नाम कर चुकी हैं. जूही के पिता एक मजदूर हैं. मूल रूप से जमुई जिले के झाझा प्रखंड क्षेत्र के सिमुलतला के रहने वाले मंटू प्रजापति की बेटी जूही प्रजापति खेलों में अपना नाम कर रही है, तो पिता मजदूरी कर अपनी बेटी का सपना पूरा करने में लगे हुए हैं. पिता राजस्थान के जयपुर में रहकर मजदूरी करते हैं. मंटू प्रजापति का कहना है की बेटी दिन में स्कूल जाती है, और शाम में खेलों की प्रैक्टिस करती है. उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि अपनी बेटी का सपना पूरा करें और उसे एक बड़ा खिलाड़ी बनाएं. इसके लिए हमें जितनी भी मेहनत करनी पड़ेगी, हम करेंगे. जूही की सफलता के बाद परिवार सहित पूरे जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

First Published :

December 20, 2025, 15:41 IST

homesports

14 साल की उम्र में रचा इतिहास, जूही ने कराटे में 70 से अधिक पदक किए अपने नाम



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सलखन. गुरमा जिला जेल मुख्य मार्ग पर घटिया निर्माण, लोक निर्माण विभाग पर भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप

Next Post

दरभंगा की नंदिनी ने किया कमाल, बिहार अंडर-19 महिला वनडे टीम में हुआ चयन

Next Post
दरभंगा की नंदिनी ने किया कमाल, बिहार अंडर-19 महिला वनडे टीम में हुआ चयन

दरभंगा की नंदिनी ने किया कमाल, बिहार अंडर-19 महिला वनडे टीम में हुआ चयन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
  • Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
  • मॉन्ट्रियल में अमेरिकी खिलाड़ियों का दबदबा, शेल्टन-नाकाशीमा फाइनल में आमने-सामने
  • पिता के निधन से टूट गए हैं लियोनेल मेसी, रिटायरमेंट के दिए संकेत; बोले- पैरों में ताकत ही नहीं बची, Football Hindi News
  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

Breaking News

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज

सिंगरौली में मूसलाधार बारिश से नदियां-नाले उफान पर, विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग जलमग्न, मध्य प्रदेश वीडियो न्यूज
by Admin
August 13, 2026
0

13 अगस्त, गुरुवार: सिंगरौली में लगातार मूसलाधार बारिश से नदियां और नाले उफान पर हैं। विंध्यनगर-तेलगावा मार्ग पर कई फीट...

Read moreDetails

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान

Success Story: रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर, फिर भी नहीं मानी हार; झुंझुनूं की लक्ष्मी बनीं टीम इंडिया की उपकप्तान
by Admin
August 13, 2026
0

Last Updated:August 13, 2026, 11:37 ISTLakshmi Shekhawat Success Story: झुंझुनूं के झाझड़ गांव की लक्ष्मी शेखावत हांगकांग में आयोजित एशियन...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio