• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बिहार में ओलंपिक तलवारबाजी ट्रेनिंग सेंटर को मंजूरी मिली

Admin by Admin
December 16, 2025
in खेल
0
बिहार में ओलंपिक तलवारबाजी ट्रेनिंग सेंटर को मंजूरी मिली
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 16, 2025, 20:13 IST

बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान डॉ. मंडाविया ने बिहार में तलवारबाजी के लिए ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मौखिक सहमति दे दी है. यह बिहार के खेल जगत के लिए बड़ी उपलब्धि है. इसके अलावा बिहार की एक टीम चीन में होने वाले स्पोर्ट्स एक्सपो में भी शामिल होगी.

बिहार को मिली ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर की सौगात! खुलेगा देश का सबसे बड़ा केंद्रबिहार में ओलंपिक तलवारबाजी ट्रेनिंग सेंटर को मंजूरी मिली.

नई दिल्ली. बिहार के खेल जगत के लिए आज का दिन एक बड़ी उपलब्धि लेकर आया. बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने दिल्ली में केंद्रीय खेल एवं युवा मामले के मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया और राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा एन. खडसे से मुलाकात की. इस दौरान डॉ. मंडाविया ने बिहार के प्रयासों की सराहना करते हुए राज्य में तलवारबाजी के लिए ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने की मौखिक सहमति दी है. श्रेयसी सिंह के साथ बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण भी मौजूद थे.

श्रेयसी सिंह ने दुनिया में बिहार की खेल उपलब्धियों और राज्य सरकार द्वारा खिलाड़ियों के विकास के लिए किए जा रहे ठोस कार्यों की जानकारी दी. डॉ. मनसुख मंडाविया ने बिहार को खेल क्षेत्र में केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. डॉ. मनसुख मंडाविया ने बिहार सरकार के प्रयासों और उपलब्धियों की सराहना करते हुए राज्य में खेल और खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्र द्वारा हर संभव प्रयास और सहयोग करने का आश्वासन दिया. खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार में भी ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने का आग्रह और प्रस्ताव डॉ.मंडाविया के समक्ष रखा जिसपर तलवारबाजी के लिए बिहार में ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर खोलने के संबंध में केंद्रीय खेल मंत्री ने अपनी मौखिक सहमति दे दी.

बिहार में सबसे बड़ा ओलंपिक तलवारबाजी ट्रेनिंग सेंटर

डॉ. मंडाविया ने जनवरी में होने वाले महत्वपूर्ण ‘खेल मंथन शिविर’ में शामिल होने के लिए श्रेयसी सिंह, खेल विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेंदर और श्री रवीन्द्रण शंकरण को आधिकारिक तौर पर आमंत्रित किया. इस शिविर में मिशन ओलंपिक के तहत पदक जीतने और ट्रेनिंग सेंटर खोलने पर विचार होगा.

चीन में आयोजित होने वाले स्पोर्ट्स एक्सपो में भी होंगे शामिल

श्रेयसी सिंह ने मई महीने में चीन में आयोजित होने वाले स्पोर्ट्स एक्सपो में शामिल होने का प्रस्ताव भी रखा. डॉ. मंडाविया ने तत्काल इस प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए कहा कि केंद्र और बिहार के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम इस एक्सपो में जरूर शिरकत करेगी. वहीं, राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा एन. खडसे ने विशेष रूप से स्कूलों में खेल संस्कृति के विकास पर जोर दिया.

बिहार के स्कूली बच्चों के प्रतिभा चयन

श्रेयसी सिंह ने खडसे के साथ स्कूल के बच्चों के बीच प्रतिभा चयन, उनके स्वास्थ्य और वैज्ञानिक तरीके से प्रशिक्षण संबंधी विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की. मुलाकात के अंत में, श्रेयसी सिंह ने दोनों केंद्रीय मंत्रियों को बिहार की कला और संस्कृति को दर्शाते हुए मधुबनी पेंटिंग्स से सजी साड़ी, अंग वस्त्र और बोधि वृक्ष का प्रतीक चिन्ह देकर उनका अभिनंदन किया.

बिहार की खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली दौरे पर है. इसमें बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक और आईपीएस अधिकारी रवीन्द्रण शंकरण, उप निदेशक हिमांशु सिंह तथा राज्य के दो खेल सलाहकार भी मौजूद रहे. यह मुलाकात डॉ. मनसुख मंडाविया और राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा एन. खडसे से दिल्ली स्थित उनके सरकारी आवास पर हुई.

About the Author

authorimg

रविशंकर सिंहचीफ रिपोर्टर

भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाले रविशंकर सिंह सहारा समय न्यूज चैनल, तहलका, पी-7 और लाइव इंडिया न्यूज चैनल के अलावा फर्स्टपोस्ट हिंदी डिजिटल साइट में भी काम कर चुके हैं. राजनीतिक खबरों के अलावा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 16, 2025, 20:13 IST

homebihar

बिहार को मिली ओलंपिक ट्रेनिंग सेंटर की सौगात! खुलेगा देश का सबसे बड़ा केंद्र



Source link

Previous Post

भरतपुर के कार्तिक शर्मा का आईपीएल में चयन! 14.20 करोड़ में चेन्नई टीम में हुए शामिल

Next Post

ओबरा. जिन हाथों में किताब होनी चाहिए, लेकिन….चौराहे पर भिक्षा मांग रहा बचपन..जिम्मेदार कौन

Next Post

ओबरा. जिन हाथों में किताब होनी चाहिए, लेकिन....चौराहे पर भिक्षा मांग रहा बचपन..जिम्मेदार कौन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
  • हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
  • सोनभद्र. मादक पदार्थ हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू संग युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. छह पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होगी सुनिश्चित
  • तलाक के बाद भी गुजारा भत्ता देना होगा, हिमाचल HC बोला- दूसरी शादी तक की जिम्मेदारी, Himachal-pradesh Hindi News

Breaking News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

हिमाचल में बड़े आंदोलन की तैयारी है। सोमवार को सीटू और हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर शिमला सहित 25...

Read moreDetails

हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News

हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा की गड़बड़ियों को लेकर सोमवार को विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन,...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio