• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

ओबरा. जिन हाथों में किताब होनी चाहिए, लेकिन….चौराहे पर भिक्षा मांग रहा बचपन..जिम्मेदार कौन

JK Gupta by JK Gupta
December 16, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
11
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओबरा/सोनभद्र. @सौरभ गोस्वामी…….


जनपद के औद्योगिक नगर ओबरा के मुख्य चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर के सामने रोजाना बड़ी संख्या में मासूमों को भिक्षा के लिए देखा जा सकता है, जो सामाजिक व्यवस्था और प्रशासनिक दावों की पोल खोलने के लिए काफी है। आस्था के केंद्र इस मंदिर पर जहाँ भक्त शीश झुकाने आते हैं, वहीं बाहर बैठे 3 से 13 वर्ष के लगभग 20 से 25 बच्चे बुनियादी सुविधाओं से वंचित होकर भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने को मजबूर हैं।

सामाजिक तानाबाना से इतर इनका पारिवारिक और सामाजिक स्तर अत्यंत दयनीय है। इनमें से कई बच्चों के सिर से माता-पिता का साया उठ चुका है, तो कई के माता-पिता कबाड़ बीनकर किसी तरह गुजर-बसर करने को मजबूर हैं। गरीबी और अशिक्षा के कारण ये बच्चे बचपन से ही शिक्षा से दूर हो गए हैं और समाज में इनका अनादर हो रहा है। विशेषकर मंगलवार और शनिवार को जब मंदिर में भीड़ होती है, तो ये बच्चे प्रसाद और चंद सिक्कों की आस में कतारों में और आसपास मंडराते नजर आते हैं।

बाकी दिनों में ये पूरे नगर में घूम-घूम कर भिक्षावृत्ति करते देखे जाते हैं।
सबसे बड़ी विडंबना यह है कि यह दृश्य नगर के सबसे प्रमुख चौराहे का है, जहाँ से हर शाम जिले और शासन-प्रशासन के बड़े अधिकारियों का आवागमन होता है। बावजूद इसके इन बच्चों की दुर्दशा और बदहाल स्थिति न तो शासन को दिखाई देती है और न ही प्रशासन को।

नगर का प्रबुद्ध वर्ग और आम जनमानस जब इन बच्चों को देखता है, तो मन में यही सवाल उठता है कि क्या इनके बेहतर भविष्य के लिए शासन-प्रशासन की कोई जिम्मेदारी नहीं है? यह दृश्य कतई शोभनीय नहीं है और समाज के लिए चिंता का विषय है।

संविधान और कानून में बाल अधिकारों को लेकर तमाम व्यवस्थाएं होने के बाद भी ओबरा में बचपन का यूँ सड़क पर होना, सोई हुई प्रशासनिक व्यवस्था को जगाने और सवाल पूछने के लिए विवश करता है।

Previous Post

बिहार में ओलंपिक तलवारबाजी ट्रेनिंग सेंटर को मंजूरी मिली

Next Post

सोनभद्र. न अलमारी टूटी न दरवाजा और गायब हो गया…. नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात

Next Post

सोनभद्र. न अलमारी टूटी न दरवाजा और गायब हो गया.... नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
  • हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
  • सोनभद्र. मादक पदार्थ हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू संग युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. छह पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होगी सुनिश्चित
  • तलाक के बाद भी गुजारा भत्ता देना होगा, हिमाचल HC बोला- दूसरी शादी तक की जिम्मेदारी, Himachal-pradesh Hindi News

Breaking News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

हिमाचल में बड़े आंदोलन की तैयारी है। सोमवार को सीटू और हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर शिमला सहित 25...

Read moreDetails

हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News

हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा की गड़बड़ियों को लेकर सोमवार को विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन,...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio