• Home
  • Privacy Policy
Monday, August 10, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. न अलमारी टूटी न दरवाजा और गायब हो गया…. नगदी समेत लाखों रुपए के जेवरात

JK Gupta by JK Gupta
December 16, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
110
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जेo केo/सोनभद्र…..


__बीते पांच जुलाई की घटना का अभी तक नहीं हुआ khulasa


Sonbhadra । सोनभद्र में एक चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां महीनों बीतने के बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। दरअसल पिपरी थाना क्षेत्र के रेनुकूट मेन रोड स्थित अग्रवाल रेमंड शॉप के मालिक अशोक कुमार अग्रवाल के घर से लाखों रुपये नकद और जेवरात की चोरी होने का मामला सामने आया है।

अशोक अग्रवाल ने बताया कि वह अपने परिवार के आभूषण और नकदी अपने कमरे में स्थित गोदरेज की अलमारी में रखते थे। अशोक कुमार अग्रवाल अपने परिवार के साथ दुकान के पीछे बने आवास में रहते हैं। अलमारी की चाबी उसी कमरे की दूसरी अलमारी में रखी जाती थी। इस अलमारी में उनकी बेटी की शादी के लिए सोने की चेन, छह चूड़ियां, एक हार और कान के टॉप्स रखे थे, साथ ही कुछ नकदी भी थी। व्यापारी दम्पति उस समय हक्के बक्के रह गए जब 5 जुलाई 2025 को किसी काम से अलमारी खोलने पर उन्होंने देखा कि उसमें से एक लाख रुपये गायब थे। तत्काल जब उन्होंने जेवरात की जांच की तो एक सोने की चेन, एक सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां और कुछ कान के टप्स भी गायब मिले।

ताजुब की बात तब दिखी जब एक डिब्बे में असली हार की जगह रोल्ड गोल्ड का नकली हार रखा हुआ था। अग्रवाल दम्पति ने अपनी संपत्ति की काफी तलाश की और अपने बैंक लॉकर की भी जांच की, लेकिन जेवरात का कोई पता नहीं चला। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि उनकी दुकान पर दो लड़की स्टाफ के रूप में काम करती हैं। इसके अलावा, एक अन्य महिला एक मेड उनके घर पर झाड़ू-पोछा का काम करती है।

इन सभी का उनके परिवार के रहने वाले कमरे में अक्सर आना-जाना लगा रहता है। उन्हें संदेह है कि चोरी की इस वारदात को इन्हीं लोगों ने अंजाम दिया है। हालांकि काफी दिन होने के बाद भी पिपरी पुलिस की तरफ से चोरी की वारदात का खुलासा न होने से क्षुब्ध होकर व्यापारी दम्पति अशोक कुमार अग्रवाल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की और मामले की गहनता से छानबीन करने का निवेदन किया है। वही पीड़ित की माने तो एसपी ने हमारा पूरा सहयोग करने की बात कही है और एक बार फिर से पिपरी पुलिस से मामले की गहनता से जांच करने की बात कही है।

घर में चोरी की घटना से परेशान पीड़ित व्यापारी ने बताया कि पहले घर से 1 लाख रुपये नकद गायब हुए। इसके बाद अलमारी में रखे 40 से 50 लाख रुपये के गहने भी गायब मिले। चोरी की इस घटना में अलमारी या घर का कोई दरवाजा टूटा नहीं था।अग्रवाल ने बताया कि उनकी दुकान पर दो लड़कियां काम करती हैं, जिनमें से एक घर पर भी आती थी। उसका घर में, खासकर बेडरूम तक, अकेले आना-जाना लगा रहता था, क्योंकि उनकी पत्नी ज्यादातर समय दुकान पर रहती हैं।

चोरी का खुलासा होने पर उस लड़की की घबराहट भरी प्रतिक्रिया ने व्यापारी का शक गहरा दिया। व्यापारी ने आरोप लगाया कि काम करने वाली लड़की अपने बॉयफ्रेंड को मौसी का लड़का बताकर घर लाती थी। चोरी के संबंध में पूछे जाने पर लड़की सवालों के जवाब में उलटी-सीधी बातें कह रही थी। पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से संपर्क किया।

एसपी ने थानाध्यक्ष से मामले की जानकारी ली, जिस पर थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला है, क्योंकि न तो अलमारी टूटी है और न ही घर का दरवाजा। एसपी ने पुलिस को दोबारा गहनता से जांच करने और सबूत जुटाने के निर्देश दिए हैं।

पीड़ित दंपति ने बताया कि गहने बेडरूम में रखी गोदरेज की अलमारी में थे। बेडरूम अक्सर खुला रहता था और सामने के दरवाजे पर कभी-कभी कुंडी लगाई जाती थी। घर में सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था।

Previous Post

ओबरा. जिन हाथों में किताब होनी चाहिए, लेकिन….चौराहे पर भिक्षा मांग रहा बचपन..जिम्मेदार कौन

Next Post

सोनभद्र. 30 नवंबर को कुल्हाड़ी से हुई वारदात में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

Next Post

सोनभद्र. 30 नवंबर को कुल्हाड़ी से हुई वारदात में लिप्त आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
  • हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
  • सोनभद्र. मादक पदार्थ हेरोइन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू संग युवक गिरफ्तार
  • सोनभद्र. छह पेयजल परियोजनाओं को मिली मंजूरी, पेयजल की पर्याप्त उपलब्धता होगी सुनिश्चित
  • तलाक के बाद भी गुजारा भत्ता देना होगा, हिमाचल HC बोला- दूसरी शादी तक की जिम्मेदारी, Himachal-pradesh Hindi News

Breaking News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News

हिमाचल से बड़े आंदोलन की तैयारी; 25 जगह प्रदर्शन, 26 नवंबर से लड़ाई का ऐलान, Himachal-pradesh Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

हिमाचल में बड़े आंदोलन की तैयारी है। सोमवार को सीटू और हिमाचल किसान सभा के आह्वान पर शिमला सहित 25...

Read moreDetails

हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News

हमें सुबह ही उठा लिया था, राहुल में दम है तो… भाजपा का कल झारखंड बंद का ऐलान, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 10, 2026
0

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षा की गड़बड़ियों को लेकर सोमवार को विधानसभा घेरने जा रहे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने वाटर कैनन,...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio