घोरावल/सोनभद्र. @विजय अग्रहरी…..

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के खरुआंव गांव में सोमवार को देर शाम करीब बाइक के टक्कर से पैदल सड़क पार कर रहा वृद्ध गंभीर रुप से घायल हो गया।जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को देर शाम खरुआंव ग्राम निवासी रामनरेश विश्वकर्मा 65 वर्ष पुत्र राम प्रसाद खरुआंव ग्राम में सड़क पार कर रहा था कि रावर्टसगंज की तरफ से आ रही बाइक से टक्कर हो गया।
टक्कर में वृद्ध रामनरेश व बाइक सवार अंकित 19 वर्ष पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम मुर्तियां गंभीर रुप से घायल हो गए। एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोरावल में भर्ती कराया गया।
जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद वृद्ध रामनरेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थाना अध्यक्ष विनोद कुमार यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस भेज दिया गया है।