सलखन/सोनभद्र. @बद्री प्रसाद……

चोपन थाना क्षेत्र के अन्तर्गत मारकुंडी पुरानी घाटी में मंगलवार दोपहर 12 बजे के लगभग किराना का सामान लोड ट्रक नीचे उतर रही थी कि तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पहाड़ पर रेलिंग तोड़ते हुए आधा हवा में लटक गई, आगे सैकड़ों फिट नीचे खाई देखकर चालक की सांसे थम गई, घटना में जिसमें चालक सुमित उम्र 38 वर्ष निवासी इटावा को हल्की चोटो के साथ सुरक्षित बच गया।
मिले जानकारी अनुसार ट्रक चालक किराना का समान ट्रक पर लोड कर लुधियाना से उड़ीसा जा रहा था।इसी दौरान मारकुंडी घाटी उतरते समय घाटी के तीसरे मोड़ पर अनियंत्रित होकर पह़ाड से जा टकराई जिसमें सवार चालक को पुलिस व्दारा सुरक्षित निकाल कर जिला अस्पताल भेज दिया गया।