• Home
  • Privacy Policy
Sunday, August 9, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Lionel Messi GOAT India Tour: ‘मैं फिर आऊंगा…’, भारत में मिले प्यार से गदगद लियोनेल मेसी ने फैंस से किया वादा

Admin by Admin
December 15, 2025
in खेल
0
Lionel Messi GOAT India Tour: ‘मैं फिर आऊंगा…’, भारत में मिले प्यार से गदगद लियोनेल मेसी ने फैंस से किया वादा
0
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 15, 2025, 22:56 IST

Lionel Messi GOAT India Tour: लियोनेल मेसी ने दिल्ली में अपने GOAT इंडिया टूर के सफल समापन के बाद फैंस से वादा किया कि वह फिर भारत आएंगे. अरुण जेटली स्टेडियम में लियोनेल मेसी को देखकर फैंस खुशी से झूम उठे. मेसी लगभग आधे घंटे तक स्टेडियम में रहे.

'मैं फिर आऊंगा...', भारत में मिले प्यार से गदगद मेसी ने फैंस से किया वादालियोनेल मेसी

नई दिल्ली. महान फुटबॉलर लियोनेल मेसी के GOAT इंडिया टूर का समापन हो चुका है. पहले दिन कोलकाता से शुरू हुए इस टूर में मेसी हैदराबाद गए. इसके बाद दूसरे दिन मेसी मुंबई पहुंचे, जहां सचिन तेंदुलकर समेत तमाम बड़ी हस्तियों से मुलाकात की. आखिरी लेग के लिए वह दिल्ली पहुंचे, जहां अरुण जेटली स्टेडियम में उनका फैंस ने जोरदार स्वागत किया. यहां पर ही मेसी ने फैंस से भारत वापस आने का वादा भी किया.

लियोनेल मेसी के बहुप्रतीक्षित GOAT इंडिया टूर की शुरुआत भले ही अव्यवस्थित ढंग से हुई हो, लेकिन इसका समापन दिल्ली में शानदार तरीके से हुआ जहां फैंस अपने चहेते खिलाड़ी की झलक पाकर खुशी से झूम उठे. फुटबॉल के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने फैंस को महज 30 मिनट में ही जीवन भर संजो कर रखने वाले यादगार पल दे दिए और वापस आने का वादा भी किया. अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम इस दौरान फुटबॉल जगत के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था.

messi
लियोनेल मेसी

स्पेनिश भाषा में क्या बोले मेसी?
मेसी ने जब माइक संभाला और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, आईसीसी अध्यक्ष जय शाह और पूर्व भारतीय फुटबॉल कप्तान बाइचुंग भूटिया समेत कई अन्य लोगों की मौजूदगी में फैंस को संबोधित किया तो उनके प्रति दीवानगी चरम पर पहुंच गई. मेसी ने दर्शकों से कहा, ‘भारत में इन दिनों मिले प्यार और स्नेह के लिए मैं सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं. वास्तव में यह हमारे लिए एक बेहद खूबसूरत अनुभव रहा.’ शहर के अधिकांश लोग स्पेनिश भाषा को नहीं समझते लेकिन इसके बावजूद उनके इन शब्दों ने दर्शकों में एक ऐसी ललक और उत्साह पैदा कर दिया जो पहले शायद ही कभी देखा गया हो.

messi with jay shah
लियोनेल मेसी से मिले जय शाह.

मेसी ने कहा, ‘भले ही यह संक्षिप्त दौरा है लेकिन इतना प्यार पाना अद्भुत है. मुझे इस दीवानगी के बारे में पहले से ही पता था, लेकिन इसे सीधे तौर पर महसूस करना और भी अद्भुत था. हमने इन दिनों में जो भी महसूस किया वह हमारे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव था.’ इस विश्व कप विजेता खिलाड़ी ने कहा, ‘हम इस सारे प्यार को अपने साथ संजोकर रखेंगे और हम निश्चित रूप से लौटेंगे, उम्मीद है कि किसी दिन कोई मैच खेलने या किसी अन्य अवसर पर, लेकिन हम भारत की यात्रा अवश्य करेंगे. बहुत-बहुत धन्यवाद.’

Lionel Messi
लियोनेल मेसी पहुंचे अरुण जेटली स्टेडियम.

कोलकाता में शनिवार को अराजक शुरुआत के बाद सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि व्यापक रूप से प्रचारित और बहुप्रतीक्षित इस कार्यक्रम का अंत वैसा ही हुआ जैसा आयोजक चाहते थे. कोटला की दर्शक दीर्घा में उमड़ी हजारों की भीड़ के साथ ही मैदान के अंदर मौजूद कुछ भारतीय हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति दुनिया के सबसे सम्मानित खिलाड़ियों में से एक की मेजबानी के उत्साह में सराबोर थे. प्रशंसक इस खिलाड़ी की अलौकिक प्रतिभा, विनम्रता और उस प्रभाव से अभिभूत थे, जो उन्होंने पिछले दो दशकों में अपने दम पर इस खेल को दिया है. मेसी ने स्टेडियम पहुंचने के बाद मैदान का एक चक्कर लगाया और सात-सात खिलाड़ियों के मैच को खत्म होते देखा.

जय शाह ने भेंट की जर्सी
स्टेडियम में ज्यादातर दर्शक अर्जेंटीना की प्रसिद्ध नीली और सफेद जर्सी ( नंबर 10) पहने हुए थे और लगातार ‘मेसी-मेसी’ का नारा लगा रहे थे. मेसी दर्शकों की ओर हाथ हिलाते हुए मुस्कुरा रहे थे. उन्होंने कोलकाता में भी ऐसा करने की कोशिश की थी, लेकिन शनिवार को वह सॉल्ट लेक स्टेडियम में राजनेताओं और उनके सहयोगियों से घिर गये थे. हालांकि, दिल्ली में ऐसी स्थिति नहीं थी. इस दौरान ICC चेयरमैन जय शाह ने मेसी को भारतीय क्रिकेट टीम की 10 नंबर की जर्सी भेंट की. सुआरेज को नौ नंबर की जर्सी और डी पॉल को सात नंबर की जर्सी दी गई.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें

Location :

New Delhi,New Delhi,Delhi

First Published :

December 15, 2025, 22:56 IST

homesports

‘मैं फिर आऊंगा…’, भारत में मिले प्यार से गदगद मेसी ने फैंस से किया वादा



Source link

Previous Post

National Shooting Championship: मनु भाकर-सिमरनप्रीत कौर ने राष्ट्रीय निशानेबाजी में स्वर्ण जीता

Next Post

सोनभद्र. नगर पंचायत घोरावल में जमीन का खेल, अरबों रुपए की जमीन पर दूसरे लोगों को कब्जा दिलाने का आरोप

Next Post

सोनभद्र. नगर पंचायत घोरावल में जमीन का खेल, अरबों रुपए की जमीन पर दूसरे लोगों को कब्जा दिलाने का आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत
  • सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा
  • विंढमगंज. विश्व आदिवासी दिवस पर लोगों ने निकाला जुलूस, संस्कृति और परंपरा का किया प्रदर्शन
  • ओबरा. विषाक्त पदार्थ के सेवन से युवक गंभीर
  • म्योरपुर. जुलूस में परिजनों से बिछड़ा बच्चा, सोशल मीडिया ने परिवार से मिलाया

Breaking News

घोरावल. सबमर्सिबल में उतरे करंट की चपेट में आने से बालक की मौत

by JK Gupta
August 9, 2026
0

संवाददाता@विजय अग्रहरी...... घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कड़िया गांव में रविवार सुबह करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय बालक...

Read moreDetails

सोनभद्र. दुद्धी में सपा ने मनाया विश्व आदिवासी दिवस, संगोष्ठी में आदिवासी समाज के अधिकारों पर हुई चर्चा

by JK Gupta
August 9, 2026
0

@जे0 के0....... SONBHADRA।  समाजवादी पार्टी की ओर से रविवार, 9 अगस्त को विधानसभा क्षेत्र 403 दुद्धी में विश्व आदिवासी दिवस...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio