• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. पिपरी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 टन अवैध खैर लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा

JK Gupta by JK Gupta
December 14, 2025
in सोनभद्र
0
रेणुकूट. पिपरी रेंज में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 10 टन अवैध खैर लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा
0
SHARES
117
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा….


रेणुकूट प्रभागीय वनाधिकारी कमल कुमार एवं उप प्रभागीय वनाधिकारी अखिलेश पटेल के निर्देशन में वन विभाग की प्रवर्तन टीम ने रविवार को अवैध खैर लकड़ी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 टन खैर लकड़ी से लदे एक ट्रक को पकड़ा है। यह कार्रवाई मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार पिपरी वन रेंज के अंतर्गत रानीताली चौकी एवं मालोघाट टोल के बीच वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग पर प्रवर्तन दल प्रभारी रेणुकूट राघवेंद्र कुमार के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान हाथीनाला की ओर से आ रहा संदिग्ध ट्रक संख्या HR 67 B 2413 को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ट्रक लेकर भागने लगा। वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक का पीछा किया और मालोघाट टोल के पास उसे पकड़ लिया।

जांच में ट्रक के भीतर खैर प्रजाति की अवैध लकड़ी लगभग 10 टन पाई गई। पूछताछ में पता चला कि यह लकड़ी जरहा–छत्तीसगढ़ सीमा क्षेत्र से लोड की गई थी। ट्रक चालक से संबंधित लकड़ी के वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। कार्रवाई के दौरान ट्रक की रेकी एवं लोकेशन देने वाली कार संख्या HR 71 J 3729 को भी मौके पर पकड़ा गया।

इस कार से हरियाणा निवासी कत्था व्यापारी एवं अंतरराज्यीय खैर लकड़ी तस्करी के सरगना रिजवान तथा जरहा निवासी कलाम को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं एक अन्य रेकी/लोकेशन देने वाली कार में आगे चल रहे जरहा निवासी खैर तस्कर रोशन, रिंकू, नसीम खान, इबादुल खान आदि घने कोहरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी तलाश में वन विभाग द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।

इस पूरी कार्रवाई में पिपरी रेंज के वन दरोगा रवि यादव, छोटेलाल, संजीव, वन रक्षक मदनलाल, शैलेंद्र यादव, हिमांशु मौर्य तथा न्यूनतम वेतन कर्मी तीरथ राज और प्रेमचंद सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे। वन विभाग ने पकड़े गए ट्रक, लकड़ी एवं वाहनों को कब्जे में लेते हुए अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध लकड़ी तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

डाला. अल्ट्राटेक भलुआ माइंस का भूततत्व खनिकर्म खनन डायरेक्टर ने किया निरीक्षण

Next Post

रेणुकूट. भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र ने श्रोताओं को किया भाव-विभोर

Next Post

रेणुकूट. भागवत कथा के अंतिम दिन सुदामा चरित्र ने श्रोताओं को किया भाव-विभोर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी

Breaking News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News

एमपी के आदिवासी गांवों में रहस्यमयी बीमारी; 7 बच्चों की मौत, चकत्ते के साथ ये लक्षण, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

एमपी के बालाघाट जिले में अज्ञात रहस्यमयी बीमारी से कम से कम सात बच्चों की मौत हो चुकी है। बच्चों...

Read moreDetails

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio