डाला/सोनभद्र. @गुड्डू तिवारी…..

जनपद में दो दिवसीय दौरे पर आई खनिकर्म खनन डायरेक्टर माला श्रीवास्तव ने दूसरे दिन रविवार को अल्ट्राटेक के भलुआ माइंस का स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि अल्ट्राटेक माइंस में कैसे बोल्डर कि निकासी की जाती है और कैसे रायल्टी पेय की जाती आफलाइन व्यस्था को आनलाइन कर देंगे जो मददगार होगा, इसके संबंध में जानकारी ली गई है।
बिल्ली मारकुंडी खनन क्षेत्र की खदानों समेत सभी खदानों में सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर काम करना होगा। खान सुरक्षा निदेशालय का खनन संबंधी जो मानक है उसे पूरा करना होगा उन्होंने जो निर्देश दिए हैं उसके अनुपालन के लिए सभी को बताया गया है जनपद स्तर पर बैठक भी हुई है।
खनन हादसे वाले स्थल पर नहीं जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ओबरा रीजन उस क्षेत्र को देखते हुए निकले हैं जो घटना है वह दुखद है जो भी मदद थी वह शासन प्रशासन की तरफ से मुहैया कराई गई है।
इस दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह,अल्ट्राटेक इकाई प्रमुख संदीप हिवरेकर, अल्ट्राटेक माइंस हेड विवेक खोसला आदि मौजूद रहे।