• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, June 24, 2026
Sonebhadra Live
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. ग्राम पंचायत जुगैल में लगा डीएम समेत आलाधिकारियों का जमावड़ा, फरियादियों की जुटी भारी भीड़

JK Gupta by JK Gupta
December 13, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
36
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0/सोनभद्र…..

— जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर ग्राम में हुए विकास की जानी हकीकत

Sonbhadra । डीएम की अगुवाई में जिले के आलाधिकारियों का काफिला चोपन ब्लाक के जुगैल ग्राम पंचायत पहुंचा, जहां जनता की समस्या, योजनाओं का लाभ और अन्य समस्याओं को जानना और उनका निदान करने की सरकार की मंशा के अनुरूप क्रियान्वयन सुनिश्चित कराना था।

राज्यमंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव गौंड़ की उपस्थिति में व जिलाधिकारी बी0 एन0 सिंह की अध्यक्षता में आज चोपन ब्लाक के ग्राम जुगैल के पंचायत भवन में ग्रीन चौपाल/ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान मंत्री समाज कल्याण विभाग संजीव कुमार गौंड़ ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्य नाथ जी द्वारा ग्रामीणों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार हेतु अनेक जन कल्याणकारी योजनाएं संचालित हो रही हैं, जिससे ग्रामीणों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार हो रहा है।

इस मौके पर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर ग्रामीणों की समस्याओं को सुने और उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि इस चौपाल में ग्रामीणों द्वारा जो भी समस्याएं बतायी गयी हैं, उसका निराकरण शत-प्रतिशत पूर्ण किया जाये, उन्होंने कहा कि ग्रीन चौपाल का उद्देश्य है कि ग्रामीणांचल में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर वातावरण को शुद्ध करते हुए प्रदूषण रहित बनाया जा सकें और गांवों में जैविक खेती, ग्राम वन की स्थापना भी की जाये और अधिक से अधिक वृक्ष लगाते हुए वन के स्वरूप को बेहतर बनाया जाये।

उन्होंने कहा कि मनरेगा योजनान्तर्गत गांव में रोजगार की सुविधा उपलब्ध करायी जाये, ग्रामीणांचल की महिलाओं को समूहों से जोड़ा जाये, ग्राम जुगैल में 167 समूहों का गठन अब तक किया गया है, उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों के कार्ड बनाये जाये, आंगनबाड़ी केन्द्रों पर नियमित रूप से पोषाहार का वितरण किया जाये, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य किया जाये।

इस दौरान जिलाधिकारी ने ए0डी0ओ0 पंचायत चोपन को निर्देशित करते हुए कहा कि जो भी शौचालय अपूर्ण अवस्था में है और उसका उपयोग नहीं किया जा रहा है, उन शौचालयों का मरम्मत कराकर उपयोग में लाने हेतु ग्रामीणों को प्रेरित किया जाये, इस दौरान उन्होंने कहा कि कन्या सुमंगला योजना प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना से पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाये, ग्रामीणों को नियमित रूप से निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण किया जाये, केन्द्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से कोई पात्र व्यक्ति लाभान्वित होने से वंचित न रहने पायें।

इस दौरान शासन द्वारा जन कल्याणकारी/विकास योजनाओं का समयबद्ध एवं पूर्ण कियान्वयन, उनका लाभ जनता तक पहुंचाने तथा भयमुक्त समाज की स्थापना हेतु कानून व्यवस्था आदि बिन्दुओं पर ग्रामीणों को जानकारी दी गयी। ग्रामीणों को वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशन के फार्म भरने, स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने, आयुष्मान कार्ड बनाने, श्रम विभाग की योजनाओं की जानकारी दी गयी।  

चौपाल में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से अपील किया कि प्राथमिक/उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति काफी कम रहती है, इसलिए अध्यापकों के साथ ही अभिभावक भी बच्चों को स्कूल भेजने में रूचि ले, जिससे बच्चों शिक्षा स्तर बढ़ सकें। इस मौके पर पंचायत परिसर में मा0 मंत्री समाज कल्याण विभाग श्री संजीव कुमार गौंड़, जिलाधिकारी द्वारा पौध रोपण भी किया गया।

आयोजित जन चौपाल के मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जिला विकास अधिकारी हेमन्त कुमार सिंह, तहसीलदार ओबरा, डी0सी0 मनरेगा रवीन्द्र वीर सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी नमिता शरण, जिला पूर्ति अधिकारी ध्रुव गुप्ता, डी0सी0 एन0आर0एल0 सरिता सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकरी अजय मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी चोपन अजीत यादव, ग्राम प्रधान सुनीता यादव, प्रधान प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Previous Post

सोनभद्र. बनिए अधिकार और न्याय से वंचित असहायों का संबल- ज़िला जज वाराणसी संजीव शुक्ला

Next Post

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: लियोनेल मेसी का कोलकाता में फैंस ने किया जोरदार स्वागत

Next Post
Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: लियोनेल मेसी का कोलकाता में फैंस ने किया जोरदार स्वागत

Lionel Messi India Goat Tour 2025 Live: लियोनेल मेसी का कोलकाता में फैंस ने किया जोरदार स्वागत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

Kaushambi News: लड़की का ‘जानी दुश्मन’ बना सांप, 40 दिनों में 10 बार काटा और फिर अब जो हुआ वो…

September 16, 2025
Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

Gardening Tips: घर के गार्डन में लगा दें ये 5 फलदार पौधे, सेहत के लिए रहेंगे फायदेमंद, जानें तरीका – Uttar Pradesh News

September 16, 2025
संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

संजीवनी बूटी से कम नहीं है इस पेड़ के पत्ते, पेट संबंधित बीमारियों में बेहद कारगर, तेजी से मिलेगा आराम – Uttar Pradesh News

September 16, 2025

RECENT POST (अभी -अभी)

  • घोरावल. गायत्री जयंती का आयोजन, श्रद्धालु रहे मौजूद
  • घोरावल. दो पक्षों में हुआ विवाद, चार पर केस दर्ज
  • घोरावल. राह चलते महिलाओं से किया विवाद, दो का चालान
  • दुद्धी. कोचिंग एवं लाइब्रेरी सेंटरो पर संयुक्त छापेमारी, दो सील
  • सलखन. वीरांगना दुर्गावती बलिदान दिवस पर हुआ भव्य समारोह, राज्यमंत्री समेत जनप्रतिनिधियों ने किया नमन

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

अभी -अभी

  • घोरावल. गायत्री जयंती का आयोजन, श्रद्धालु रहे मौजूद
  • घोरावल. दो पक्षों में हुआ विवाद, चार पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.