• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. बनिए अधिकार और न्याय से वंचित असहायों का संबल- ज़िला जज वाराणसी संजीव शुक्ला

JK Gupta by JK Gupta
December 13, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
12
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0/सोनभद्र……..


— जनपद न्यायालय वाराणसी में सोनभद्र, वाराणसी, चन्दौली, ग़ाज़ीपुर, आजमगढ़ के अधिकार मित्रों से सजी क्लस्टर आधारित परा विधिक स्वयं सेवक कार्यशाला


–सामुदायिक भाव और सरल भाषा के साथ पीड़ितों की समस्याएं सुनें और शालीनता से उनका मार्गदर्शन करें- सचिव शैलेंद्र यादव एडीजे, सोनभद्र


Sonbhadra । अपनी संस्था और समाज के लिए मन लगाकर काम कीजिए ताकि असहाय व्यक्ति निराश न होने पाए और जो अपने दायित्व, कर्तव्य और अधिकार से वंचित हैं ऐसे समाज को भी उसके अधिकारों के विषय में जागरूक करें जिस तक न्याय की रोशनी नहीं पहुंच पा रही है। यह बातें जिला जज वाराणसी संजीव शुक्ला ने परा विधिक स्वयं सेवकों के क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम संवर्धन के दौरान बतौर मुख्य अतिथि कही।

श्री शुक्ला ने अधिकार मित्रों से आह्वान किया कि “बनिए ऐसे वंचित और असहाय लोगों का संबल” जनपद न्यायालय वाराणसी में विभिन्न जनपदों से आए परा विधिक स्वयं सेवकों, सोनभद्र वाराणसी चन्दौली ग़ाज़ीपुर आजमगढ़ के अधिकार मित्रों से सजी कार्यशाला को संबोधित करते हए अपर जनपद न्यायाधीश/ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि किस तरह कार्यक्षेत्र में प्रशिक्षु स्वयं को स्थापित करें आदि गुरु सिखाते हुए ताक़ीद किया कि सामुदायिक भाव और सरल भाषा के साथ पीड़ितों की समस्याएं सुनें और शालीनता से उनका मार्गदर्शन करें साथ ही समस्या के निराकरण का मार्ग बताएं।

श्री यादव ने सलाह दी कि प्रयास करें कि आपके लिखने पढ़ने और सुझाव एवं सहायता से पीड़ित की समस्या का समाधान हो, प्राधिकरण सचिव ने यह भी चेताया कि पीएलवी कदापि कानून के दायरे से बाहर न जाएं और न तो किसी विभागीय कर्मचारियों से उलझें। उन्होंने कहा कि यदि पीड़ित की समस्या का निदान नहीं होता है और सरकारी विभाग दुर्व्यवहार करता है तो मासिक समीक्षा बैठक के दौरान पीएलवी कार्यक्षेत्रमे आने वाली समस्या अथवा पीड़ित की समस्या संक्षिप्त शब्दों में साक्ष्य के साथ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पटल पर रख सकते हैं।

उन्होंने कहा कि न्याय सबके लिए है यह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का वादा है इसे आत्मसात करें और पीड़ितों को विश्वास दिलाए की न्याय सबके लिए है। अन्य जिलों से आए अपर जनपद न्यायाधीश सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने अपने अनुभवों को साझा किया तथा स्वयंसेवकों को कार्य के गुर सिखाए। समारोह का संचालन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी अपर जनपद न्यायाधीश सचिव आलोक कुमार अग्निहोत्री ने किया। इसके पूर्व जनपद न्यायाधीश वाराणसी संजीव शुक्ला ने सरस्वती चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत कराई।

कार्यशाला में अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र शैलेंद्र यादव के संरक्षण और अगुवाई में सोनभद्र पीएलवी में में कमाल अहमद, निगार फरजाना, अजय मिश्रा, प्रदीप मिश्रा, मनोज पाठक, सरिता लाहा, रंजू भारती, दीपन कुमार, भोला सुमन कुमारी, सपना सिंह, निर्मला कौर समेत जनपद वाराणसी, चदौली गाजीपुर, आजमगढ़ के स्वयं सेवकों ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

Lionel Messi reaches Kolkata: लियोनेल मेसी पहुंचे भारत, कोलकाता में हुआ जोरदार स्वागत

Next Post

सोनभद्र. ग्राम पंचायत जुगैल में लगा डीएम समेत आलाधिकारियों का जमावड़ा, फरियादियों की जुटी भारी भीड़

Next Post

सोनभद्र. ग्राम पंचायत जुगैल में लगा डीएम समेत आलाधिकारियों का जमावड़ा, फरियादियों की जुटी भारी भीड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
  • पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी
  • डाला. जीएनआरएफ के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 38 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

Breaking News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News

यदि भूमिका हो… दीपके, साथियों पर पॉक्सो में दर्ज करें FIR; MP में कहां शिकायत?, Madhya-pradesh Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News

पीआर श्रीजेश ने विश्व कप को लेकर टीम को दी सलाह, बताया क्या होना चाहिए टारगेट, Hockey Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

पीआर श्रीजेश ने खिलाड़ियों को हॉकी विश्व कप के दौरान शांत रहने, भूमिका पर ध्यान देने और अपनी तैयारी पर...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio