म्योरपुर/सोनभद्र. @संदीप अग्रहरी……

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में ठंड का कहर भी देखने को मिल रहा है, शाम होते ही ठंड अपने सीमाओं को तोड़ आसपास की चीजों को आगोश में ले लेना चाह रहा है।
ऐसे में म्योरपुर ब्लॉक के सुपाचूआ गांव में हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से व ग्राम प्रधान रामनारायण के सहयोग से असहाय गरीब बुजुर्गों को 400 कंबल वितरण किया गया।ठंड में ठिठुर कर दिन बिताने वालों के चेहरे पर कंबल मिलते ही खुशी छा गई।

लोगों ने कंबल का वितरण करने वाले हिंडालको जन सेवा ट्रस्ट व ग्राम प्रधान का आभार जताया। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान राम जीत , भगवानदास, राजेंद्र प्रसाद ,सौदागर रामवृक्ष ,आदि लोग बड़ी संख्या मौजूद रहे।
