• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

Bastar Olympics 2025: 8 टीमें, 3 दिन, बस्तर ओलंपिक में बंदूकें छोड़ खेल के मैदान में उतरेंगे नक्सली

Admin by Admin
December 11, 2025
in खेल
0
Bastar Olympics 2025: 8 टीमें, 3 दिन, बस्तर ओलंपिक में बंदूकें छोड़ खेल के मैदान में उतरेंगे नक्सली
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter


Last Updated:December 11, 2025, 05:00 IST

बस्तर ओलंपिक 2025 के दूसरे एडिशन का आगाज 11 दिसंबर से होगा. इसका समापन 13 दिसंबर को होगा. यह खेल एशिया के सबसे बड़े जनजातीय खेल आयोजनों में शुमार हो चुका है. खिलाड़ियों के साथ साथ सरेंडर नक्सली भी ओलंपिक का हिस्सा बनने जा रहे हैं. उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया है. माओवादियों की टीम का नाम नुआ बाट है.

8 टीमें, 3 दिन, बस्तर ओलंपिक में बंदूकें छोड़ खेल के मैदान में उतरेंगे नक्सलीबस्तर ओलंपिक में 4 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

नई दिल्ली. छत्तीसगढ़ की पहचान कभी नक्सलियों के लिए हुआ करती थी. लेकिन आज यहां के नक्सली धीरे धीरे समाज के मुख्य धारा की ओर लौटने लगे हैं. वे बंदूकें छोड़कर खेल के मैदान का रुख करने लगे है. बस्तर ओलंपिक में सरेंडर नक्सलियों की एक टीम भी हिस्सा लेने जा रही है जिसका आयोजन 11 से 13 दिसंबर तक होगा. बस्तर ओलंपिक के दूसरे एडिशन में 4 लाख खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर कराया है. इस ओलंपिक में जो सरेंडर नक्सली हिस्सा लेने जा रहे हैं उनकी टीम का नाम ‘नुआ बाट’ है.

बस्तर ओलंपिक में यहां की सात जिलों की 7 टीमें हिस्सा लेती हैं. साथ ही एक टीम सरेंडर नक्सलियों की होती है. इसमें नक्सल हिंसा से पीड़ित लोग भी होते हैं. इस टीम का नाम नुआ बाट है. नुआ बाट का अर्थ होता है नया रास्ता. इसे सरेंडर नक्सलियों के लिए किया गया है. यहां के जिन माओवादियों ने सरेंडर किया है और हिंसा को छोड़कर मुख्य धारा की ओर लौटने का फैसला लिया है उन्हें इसी कैटेगरी में रखा गया है. पिछली बार से इस बार नुआ बाट कैटेगरी में सरेंडर माओवादियों की संख्या ज्यादा है.

Bastar Olympics, Bastar Olympics 2025, Bastar Olympics nua bat team, Bastar Olympics Naxalite nua bat, Bastar Olympics Naxalite players, Bastar Olympics start from 11 dec, Bastar Olympics date venue schedule, Bastar Olympics fixture, बस्तर ओलंपिक, बस्तर ओलंपिक 2025, बस्तर ओलंपिक 2025
बस्तर ओलंपिक में 4 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया.

121 गांव पहली बार जुड़े
इस बार बस्तर ओलंपिक में 121 गांव पहली बार जुड़े हैं.इनमें लखापाल, जोनागुडा और सिलगेर जैसे संवेदनशनील क्षेत्र शामिल हैं. लगभग 240 सरेंडर नक्सली और 14 माओवादी हिंसा से दिव्यांग खिलाड़ी भी मैदान में उतरे हैं.पिछली बार नुआ बाट टीम की ओर से 300 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.

जगदलपुर में होगा संभाग स्तर का आयोजन
बस्तर ओलंपिक का आयोजन पहले स्कूल लेवल पर होता है. इसके बाद ब्लॉक स्तर पर जाता है. फिर से जिला स्तर पर ले जाया जाता है. जिला के बाद संभाग स्तर पर ओलंपिक का फाइनल मुकाबले होते हैं. बस्तर ओलंपिक का संभाग स्तर जगदलपुर में होगा. इसमें भाग लेने वाली लगभग सभी टीमें पहुंच चुकी हैं और अपनी तैयारी की भी शुरू कर दी है. बस्तर ओलंपिक में कई खेलों का आयोजन होता है जिसमें कबड्डी, रस्साकशी और खो खो आदि शामिल है.

बस्तर ओलंपिक में कौन-कौन से खेल हो रहे?
साल 2024 लगभग 350 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, लेकिन इस बार ये संख्या बढ़कर 600 तक पहुंचने का अनुमान है. बस्तर ओलंपिक में रेस, बैडमिंटन,कबड्डी, रस्साकशी के अलावा तीरंदाजी, हॉकी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स जैसे गेम्स होते हैं, जो इंटरनेशनल लेवल पर हर चार साल में खेले जाने वाले ओलंपिक का हिस्सा हैं.

पीएम नरेंद्र मोदी कर चुके हैं बस्तर ओलंपिक की तारीफ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस्तर ओलंपिक की कई बार तारीफ कर चुके हैं. पीएम ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला के प्राचीर से बस्तर ओलंपिक की सराहना कर चुके हैं जबकि कई बार उन्होंने मन की बात प्रोग्राम में भी बस्तर ओलंपिक का जिक्र किया है.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

December 11, 2025, 05:00 IST

homesports

8 टीमें, 3 दिन, बस्तर ओलंपिक में बंदूकें छोड़ खेल के मैदान में उतरेंगे नक्सली



Source link

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

म्योरपुर. जरूरतमंदो के बीच 400 कंबल का वितरण, ग्रामीणों के खिले चेहरे

Next Post

National Boxing Championship AQI: वायु प्रदूषण के चलते एलीट राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप की तारीख बदली

Next Post
National Boxing Championship AQI: वायु प्रदूषण के चलते एलीट राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप की तारीख बदली

National Boxing Championship AQI: वायु प्रदूषण के चलते एलीट राष्ट्रीय मुक्केबाजी चैंपियनशिप की तारीख बदली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन
  • डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी
  • डाला. जीएनआरएफ के रक्तदान शिविर में उमड़ा उत्साह, 38 लोगों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
  • सोनभद्र. 13 से 16 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट, वज्रपात को लेकर विशेष सतर्कता
  • सोनभद्र. शहर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा राबर्ट्सगंज

Breaking News

सोनभद्र. जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग, जन अधिकार पार्टी ने सौंपा ज्ञापन

by JK Gupta
August 12, 2026
0

@जे0 के0..... SONBHADRA। जनपद सोनभद्र को सूखाग्रस्त घोषित किए जाने की मांग को लेकर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य...

Read moreDetails

डाला. महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर दी जान, क्षेत्र में मची सनसनी

by JK Gupta
August 12, 2026
0

संवाददाता@अनिल कुमार अग्रहरी...... डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के लंगड़ा मोड़ के पास बुधवार दोपहर बाद एक विवाहिता का शव संदिग्ध...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio