बीजपुर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……

थाना क्षेत्र अंतर्गत एन टी पी सी रिंहद परिसर के टी ए सी कार्यालय का साफ सफाई करने वाला संविदा सफाई कर्मी बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर के जान दे दी।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई के पश्चात पोस्ट मार्टम के लिए दुद्धी भेजवा दिया।
प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि भाई लाल 56पुत्र स्व बिसेसर निवासी बीजपुर टोला गांधी धाम बुधवार की सुबह टी ए सी कार्यालय में रोज की भांति कार्य करने गया था कार्य करते समय ही उसके मन क्या विचार आया कि वह दरवाजे के एंगल में रस्सी से फांसी लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई सूचना पर पहुंचा उसका बेटा पिंटू कुमार ने शव को उतारकर इलाज कराने के लिए सोचा लेकिन उनकी मौके पर मौत हो चुकी थी।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई के पश्चात दुद्धी भेज दिया। थाने में पुलिस की मध्यक्षता से परिजन व प्रबंधन से वार्ता के कर दाह संस्कार के लिए पच्चास हजार सहित इंश्योरेंस के विभिन्न लाभ ठिकेदार के द्वारा दिलाने के आश्वासन पर सहमति बनी।तत्पश्चात परिजन शव को लेकर पोस्ट मार्टम के लिए दुद्धी चले गए।इस हृदय बिदारक घटना से परिजनों समेत टोले में मातम पसर गया।