• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

बीजपुर. जीवीपीआर कंपनी का अनोखा कारनामा, कागजों में ग्रामीण पी रहें शुद्ध पानी

JK Gupta by JK Gupta
December 10, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
39
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

बीजपूर/सोनभद्र. @रामबली मिश्रा……


__ग्रामीणों के घरों के आसपास नल बना शोपीस, नही होता जलापूर्ति

बीजपुर। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल जल योजना धरातल पर दम तोड़ता नजर आ रहा है। झीलों बीजपुर की कार्यदाई संस्था जी वी पी आर की घोर लापारवाही का ग्रामीण दंस आज भी झेल रहे है। कागजो में पिंडारी, नेमना, अंजानी, जरहा सहीत अन्य गांवो में ग्रामीणों को हर घर नल जल योजना के अन्तर्गत शुद्ध पेयजल पिलाया जा रहा है।

जो धरातल पर ग्रामीणों के घरों के सामने नल लगाने के बाद भी शुद्ध पेयजल के लिए ग्रामीण तरस रहे है। ग्रामीण राहुल सिंह , हीरा सिंह,रघुबीर,शुभ लाल,लक्षणधारी,पंधारी,कन्हई, रमेश , सुरेश, बाबूलाल, संत कुमार, सीता राम , अंबिका प्रसाद, राजकुमार सहीत अन्य ग्रामीणों ने बताया की पिंडारी गांव के केम्हा टोला, सतपेरवा, सेवका डार के हरिजन बस्ती, जरहा गांव के राजो, निमडार, डीघूल, गजरी डार, काजर पानी , नेमना , अंजानी सहीत अन्य गांवो के ग्रामीण हेडपंप व कूप का दूषित पानी पीने को विवश है। कुछ जगहों पर अभी तक जरहा गांव के कोहरमरा में पाईप लाईन भी नही बिछाई गई है। कई बार संस्थान समय सारणी बीतने के बाद एक्सटेंशन के बाजूद अभी तक कार्य आधा अधूरा में लटका पड़ा है।

कागजी कोरम पूरा कर विभिन्न गांवो के ग्राम प्रधानों से कार्य दाई संस्था के अधिकारी कागजों पर कोरम पूरा कर गांवो में ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति कर प्यास बुझा रहे है। यह सरकार को दिखा दीए लेकीन जमीनी हकीकत कुछ और व्या कर रहा है।
इस बाबत जी वी पी आर कंपनी के परियोजना प्रबंधक प्रहलाद कुमार ने बताया की नेमना, जरहा, अंजानी, पिंडारी गांवो में अभी जला आपूर्ती नही हो रहा है। कार्य चल रहा है। आगामी मार्च तक जलापूर्ति बहाल हो जाएगा।

Previous Post

बीजपुर. अपडेट: एनटीपीसी रिंहद परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में संविदाकर्मी ने लगाई फांसी, मौत

Next Post

अनपरा. एआईपीएफ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनभद्र की सविता गौड़ बनी राष्ट्रीय सचिव

Next Post

अनपरा. एआईपीएफ के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन में सोनभद्र की सविता गौड़ बनी राष्ट्रीय सचिव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप
  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.