• Home
  • Privacy Policy
Wednesday, August 12, 2026
Sonebhadra Live
Advertisement
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

रेणुकूट. युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

JK Gupta by JK Gupta
December 9, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
23
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रेणुकूट/सोनभद्र. @अमिताभ मिश्रा……


स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत चाचा कॉलोनी के समीप मंगलवार की भोर में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर शव को कब्जे में ले लिया है, जबकि परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर विस्तृत जांच की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार, रेणुकूट के शिवा पार्क निवासी गौरीशंकर राजभर (26 वर्ष) पुत्र जितेंद्र राजभर का शव मंगलवार की भोर लगभग 1 बजे रेलवे ट्रैक पर मिला। रेलवे लाइन के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और पंचनामा भरकर शव को कब्जे में ले लिया। बाद में परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई। मृतक के पिता जितेंद्र राजभर ने पुलिस को दी तहरीर में गंभीर आरोप लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि उनके पुत्र गौरीशंकर का बीते दो वर्षों से दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के कटौली निवासी मानकुंवर नामक एक महिला से संबंध था। इस संबंध को लेकर कई बार थाने में पंचायत भी हो चुकी थी। आरोप है कि उक्त महिला कई बार उनके घर में घुसकर झगड़ा करती थी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दे चुकी थी। पिता के अनुसार, सोमवार की रात उनका बेटा घर नहीं लौट रहा था।

उन्होंने जब फोन लगाया तो उक्त महिला ने ही कॉल रिसीव किया और बताया कि “गौरीशंकर सो रहा है”, लेकिन उसने उनके लडके गौरी शंकर से बात नहीं कराई। इसी बीच, देर रात लगभग 1:30 बजे किसी व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि गौरीशंकर का शव रेलवे लाइन पर पड़ा हुआ है। परिजन जब मौके पर पहुँचे तो पुलिस भी वहाँ मौजूद थी और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में रखवा दिया गया था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर महिला सहित अन्य सम्भावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाएगीl

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Previous Post

सोनभद्र. आदिवासियों ने आरक्षण को लेकर न्यायिक एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Next Post

ओबरा. सविधान सभा के महत्वपूर्ण तिथि पर शिक्षा रोजगार चिकित्सा पर हो बहस- विजय शंकर यादव

Next Post

ओबरा. सविधान सभा के महत्वपूर्ण तिथि पर शिक्षा रोजगार चिकित्सा पर हो बहस- विजय शंकर यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Categories

  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

Recent News

  • झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…, Jharkhand Hindi News
  • दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग
  • सोनभद्र. अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेडिकल कॉलेज में एचआईवी/एड्स जागरूकता अभियान का शुभारंभ
  • चूर्क. हर घर तिरंगा अभियान के तहत चुर्क में तिरंगा महोत्सव, राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र
  • सोनभद्र. मिशन शक्ति 5.0 के तहत हॉटस्पॉट व स्कूल में चला जागरूकता अभियान

Breaking News

झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…, Jharkhand Hindi News

झारखंड सरकार को BJP की कड़ी चेतावनी, एक हफ्ते में CBI जांच नहीं तो…, Jharkhand Hindi News
by Admin
August 12, 2026
0

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और...

Read moreDetails

दुकानों के मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी व साप्ताहिक अवकाश की मांग

by J K Gupta
August 12, 2026
0

मुख्यालय संवाददाता@विशाल टंडन वाणिज्यिक संस्थानों और दुकानों पर काम करने वाले मजदूरों को परिचय पत्र, न्यूनतम मजदूरी, इंश्योरेंस, साप्ताहिक अवकाश...

Read moreDetails

उत्तर प्रदेश

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

पालतु कत्तों के मालिकों को भी मिलेगा सबक.. यूपी में कुत्तों को आजीवन कारावास के आदेश के बाद दो गुटों बंटी जनता, कुछ ने कहा- कुत्तों के काटने पर लगेगा लगाम

September 16, 2025
रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

रूपईडीहा में डाका डालने की नोटिस से दहशत, पुलिस जांच में जुटी.

September 16, 2025
TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

TET अनिवार्यता पर ढाई लाख शिक्षकों के पक्ष में सीएम योगी ने लिया बड़ा स्टैंड, रिवीजन याचिका दाखिल करने के दिए निर्देश

September 16, 2025
  • Home
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • उत्तर प्रदेश
  • करियर
  • क्षेत्रीय
  • खेल
  • जीवन मन्त्र
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • राष्ट्रीय
  • वायरल वीडियो
  • सिंगरौली
  • सोनभद्र

© 2025 Sonebhadra Live | Website By- Cliker Studio