• Privacy Policy
Sonebhadra Live
No Result
View All Result
No Result
View All Result
Sonebhadra Live
No Result
View All Result

सोनभद्र. आदिवासियों ने आरक्षण को लेकर न्यायिक एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

JK Gupta by JK Gupta
December 9, 2025
in सोनभद्र
0
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

@जे0 के0/सोनभद्र……..


Sonbhadra। दुद्धी गोंडवाना स्टूडेंट्स यूनियन एवं आदिवासी एकता मंच के कार्यकर्ताओं ने आरक्षण को लेकर जीआईसी मैदान से जुलूस निकाल कर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुँच कर ज्ञापन सौंपा। उपजिलाधिकारी नामित ज्ञापन न्यायिक एसडीएम अश्वनी सिंह को देते हुए सम्बोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य जुबेर आलम, बबई सिंह मरकाम सहित अन्य लोगों ने कहा कि प्रदेश में आजादी के बाद जनजातियों को दो प्रतिशत आरक्षण मिला।

जिसमें की थारू, भिक्सा, भाटिया, सहरिया, बंजारा, नायक, ओझा आदि कई जाति आते हैं। पूर्वांचल में कई जाति के जनजाति छूट गए। जैसे गोंड़, खरवार चेरो, बैगा, पनिका, अगरिया, भुइया, पठारी जातियों की 2003 में शामिल किया गया। रैपिड सर्वे कर 2014 से शासनादेश और 2015 में पंचायत चुनाव में सम्मिलित किया गया। लेकिन पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया।

जबकि सरकार के शासनादेश के अकेले सोनभद्र जिला आबादी के आधार पर 20.67 प्रतिशत आदिवासी हैं। जिलावार आरक्षण सीट निर्धारित किया गया है। लेकिन ग्राम प्रधान पद हेतु औसत से कम सीट दिया गया। 2025 में रोजगार हेतु कई विभागों में भर्ती प्रक्रिया चल रहा है। सोनभद्र के आदिवासियों को हिस्सेदारी 20.67 फीसदी मिलनी चाहिए।

नए शासनादेश में जनजातियों को आबादी के आधार पर आरक्षण मिला है। सरकार से हमारी मांग है कि सरकारी नौकरी में आरक्षण मिले सोनभद्र आदिवासी के साथ न्याय संगत हो। इस कार्यक्रम में उमाशंकर सिंह आदिवासी अधिकार मंच, रामनारायण, फौजदार सिंह परस्ते, बृजेश कुमार सिंह, राज नारायण गोंड, देव कुमार, जोखन सिंह, अशोक आदि मौजूद रहे।

Previous Post

Jamshedpur Football Transgender League: भारतीय फुटबॉल में नई पहल, जमशेदपुर में पहली बार ट्रांसजेंडर फुटबॉल लीग का आयोजन

Next Post

रेणुकूट. युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Next Post

रेणुकूट. युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • घोरावल. नवागत थाना पर प्रभारी ने संभाला कार्यभार
  • सलखन. जिला जेल में निरुद्ध संदिग्ध परिस्थितियों में एनडीपीएस कैदी की मौत से हड़कंप
  • Asian Snooker Championship: एशियाई स्नूकर चैंपियनशिप फाइनल में पंकज आडवाणी को डेंग हाओहुई से हार.
  • सोनभद्र. फॉर्म सात का दुरुपयोग रोकने संबंधित डीएम को सौंपा ज्ञापन
  • सोनभद्र. महिला उत्पीड़न की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, साइबर अपराध से बचाव की दी गई जानकारी

Recent Comments

No comments to show.
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Privacy Policy

© 2025 Sonebhadra Live - Cliker Studio.